#एटा अवागढ़ थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने 32 वर्षीय युवक की जान ले ली। घटना थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला रामजीत की है।बताया जा रहा है कि मृतक जितेंद्र का दूसरे पक्ष से फावड़े को लेकर विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि नामजद लोगों ने जितेंद्र के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल जितेंद्र को परिजन तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रहीहै








