पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत अदबी संगम पर्यावरण सम्मान से सम्मानित, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत अदबी संगम पर्यावरण सम्मान से सम्मानित

 

नयी दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नयी दिल्ली के विष्णु दिगम्बर मार्ग स्थित हिन्दी भवन के सभागार में गत दिवस गंगा-जमुनी तहजीब के प्रचार-प्रयास के अभियान में तत्पर हिन्दी-उर्दू अदबी संगम नामक संस्था द्वारा पर्यावरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख एवं शिक्षाविद डा० सैय्यद अली अख्तर नकवी द्वारा संपादित पुस्तक ” हमारा पर्यावरण और आपका स्वास्थ्य ” का विमोचन भी किया गया।

 

इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि हिन्दी की प्रख्यात साहित्यकार डा० सविता चड्डा, नारायण सेवा संस्थान , उदयपुर की कार्यकारी सेवा प्रमुख एवं ख्यात लेखिका डा० अंजू क्वात्रा, दिल्ली विश्वविद्यालय की विभागाध्यक्ष डा०अंजू अग्रवाल, विद्या प्रेम एवं संस्कृति न्यास की अध्यक्ष डा० कल्पना पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार डा० शंभू पवार एवं सोशल एण्ड मोटिवेशनल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह ने देश के पर्यावरण, साहित्य, शिक्षा, कला, योग व समाजसेवा के क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों यथा प्रख्यात संपादक श्री इंदुकांत आंगरिस (कर्नाटक), श्रीमती शाहना परवीन (पंजाब), वात्सल्य स्वयंसेवी संस्स्था की संस्थापक अध्यक्ष डा० कविता मल्होत्रा, कविता सिंह , डा० अनामिका रोहिल्ला, सुश्री नाजरीन अंसारी एवं स्नेह चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट की संस्थापक सुश्री ज्योति पाण्डेय ( दिल्ली), डा० प्रशांत सिन्हा (बिहार), डा० मुक्ता मिश्रा (हरियाणा), ख्यात संपादक श्री राकेश पंवार एवं डा० नीता रानी (उ०प्र०), डा० शरीफ खान एवं डा० रशीद गौरी ( राजस्थान) एवं मेघालय भूविज्ञान तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा० ऐहिया अल हुडा आदि की मौजूदगी में वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं ख्यात पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत को अंगवस्त्र, पटका व प्रशस्ति पत्र देकर “अदबी संगम पर्यावरण सम्मान” से सम्मानित किया।

Leave a Comment