WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आल इण्डिया जर्नलिस्ट एसोशिएशन बैनर तले हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

आल इण्डिया जर्नलिस्ट एसोशिएशन बैनर तले हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

—————————–

“कभी न मन से हारे है”

( डॉ राजकुमार रंजन)

उक्त पक्तियों के रचयिता मशहूर गीतकार डॉ राजकुमार रंजन ने जब ये पंक्तियाँ पढ़ी तो जे पी सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा

” विश्वासों की कमी नही है कभी न मन से हारे है

जिन राहों पर चले वहाँ के हम ही रहे सितारे हैं

 

धौलपुर से पधारी रजिया बेगम जिया ने सरस्वती वंदना के साथ ही गीतों की धारा प्रवाहित करते हुए श्रोताओं के दिलों तक दस्तक दी

उन्होंने सुनाया-

हे प्रिय छोड़ न जाना जी न सकेंगे बिना तुम्हारे

प्यार किया तो प्यार निभाना तुम आँखों के तारे

पंक्तियों साथ साथ श्रोताओं की तालियों की ताल गूंजती रही ।

विख्यात गजलकार अरविन्द समीर ने जब गज़ले सुनायी तो श्रोता वाह वाह कह उठे-

देखी है वफ़ा हमने हसीनों में तभी तो

अरविन्द हसीनों में वफ़ा ढूंढ़ने निकले

 

मैं ज़मीं पर हूँ मगर तुम तो फ़लक बनती हो ।

दोस्ती में भी अदावत की झलक बनती हो ॥

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ राजकुमार रंजन ने किया

इससे पूर्व डॉ राजकुमार रंजन अरविन्द समीर , रजिया बेगम जिया धौलपुर को आल इण्डिया जर्नलिस्ट ऐशोसियेशन के संयोजक प्रमोद गोस्वामी प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष के पी सिंह जिला महासचिव दिनेश खुराना प्रदेश सचिव पियूष शर्मा ने शॉल प्रतीक चिन्ह माल्यार्पण कर सम्मानित किया

श्रोताओं में कर्नाटक बिहार उत्तरप्रदेश राजस्थान उत्तराखंड दिल्ली म प्र सहित तमाम प्रदेशों के सदस्य सम्मलित रहे । इस अवसर पर ताज प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुनयन शर्मा, वीरेंद्र गोस्वामी पोक टाइम्स के सम्पादक मनोज गोयल, महेश धाकड़, डॉ कृष्ण कुमार सिंह सहित आगरा के तमाम पत्रकार मौजूद रहे

धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष के पी सिंह के किया

समापन सहभोज के साथ सम्पन्न हुआ ।

ज्ञातव्य हो कि इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री केशव मौर्या ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार और कवि लोक तंत्र की प्राणवायु है जो संचारित होती रहनी चाहिए ।

 

प्रेषक- डॉ राजकुमार रंजन

Leave a Comment