WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की परीक्षा गांधी फ़ैज़-ए-आम (जीएफ कॉलेज) एवं राजकीय इंटर कालेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

*रिपोर्ट राहुल गुप्ता BMF न्यूज नेटवर्क शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश*

*जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की परीक्षा गांधी फ़ैज़-ए-आम (जीएफ कॉलेज) एवं राजकीय इंटर कालेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण*

शाहजहांपुर 25 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं नकल-विहीन संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने गांधी फ़ैज़-ए-आम (जीएफ कॉलेज) एवं राजकीय इंटर कालेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम और परीक्षा कक्षों की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा, निगरानी और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो और परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

जनपद के कुल 13 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम दिवस सकुशल संपन्न हुई। 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को भी परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी, प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक संपन्न होगी।

प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थी 5345 के सापेक्ष 4148 उपस्थित एवं 1197 अनुपस्थित एवं द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थी 5345 के सापेक्ष 4338 उपस्थित एवं 1007 अनुपस्थित रहे।

Leave a Comment