WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जिला कारागार का डीएम-एसएसपी द्वारा औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*जिला कारागार का डीएम-एसएसपी द्वारा औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश*

Oplus_131072

*एटा 25 अप्रैल 2026 (सू०वि०)।* जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी द्वारा आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सभी कैमरों की मूवमेंट एवं उनके सुचारू संचालन की स्थिति की समीक्षा की तथा संबंधित कारागार अधिकारियों को सभी सीसीटीवी कैमरों को पूर्णतः क्रियाशील रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि उपचारा धीन कैदियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा चिकित्सालय में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं हर समय सुचारू रूप से बनी रहें। ग्रीष्म ऋतु की गंभीर स्थिति को देखते हुए जेल चिकित्सालय में कूलर आदि निरंतर क्रियाशील रहे।

इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं एसएसपी द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ, निर्माण प्रखंड एटा द्वारा लगभग 169.25 लाख रुपये की लागत से निर्मित हो रहे टाइप-2 (06 नग) आवासों के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। आवासों के बाहर आवश्यकतानुसार मिट्टी का भराव कर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार जेलर के0पी0 चंडीला, डिप्टी जेलर शशीकला वर्मा, डॉ0 उत्सव जैन सहित संबंधित कार्य दायी संस्था के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment