फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग, 5 मई तक करें आवेदन
फिरोजाबाद, के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी अवसरपूर्ण खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सिविल सेवा, पीसीएस, जेईई, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित की गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कोचिंग व्यवस्था नारायण डिग्री कॉलेज, शिकोहाबाद में संचालित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 अप्रैल से 5 मई तक किसी भी कार्य दिवस में अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन दबरई अथवा नारायण डिग्री कॉलेज में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट abhyuday.one के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
इस योजना के तहत अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा एवं काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रव








