शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर 40 दिवसीय सुखमनी साहिब पाठ लड़ी का हुआ भावपूर्ण समापन’, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर 40 दिवसीय सुखमनी साहिब पाठ लड़ी का हुआ भावपूर्ण समापन’*

Oplus_131072

 

आगरा, शहीदों के सरताज, पंचम पातशाह धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में स्त्री सत्संग सभा, गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर द्वारा विगत 40 दिनों से निरंतर चल रही श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ, श्री जपजी साहिब जी के पाठ, चौपाई साहिब के पाठ एवं कीर्तन दरबार की पावन लड़ी का बुधवार को श्रद्धा और गुरुभक्ति के वातावरण में समापन हुआ। इस अवसर पर गुरु घर में बड़ी संख्या में संगत ने उपस्थित होकर धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में गुरुविचार एवं कीर्तन एवं सरबत के भले की अरदास की, गुरु अर्जन देव जी महाराज के अद्वितीय बलिदान, त्याग, धैर्य और मानवता के संदेश का स्मरण करते हुए हजूरी रागी भाई हरजिंदर सिंह द्वारा संगत को गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान कीर्तन कथा द्वारा किया।

विशेष उल्लेखनीय स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं ने पूरे 40 दिनों तक बिना किसी व्यवधान के प्रतिदिन श्रद्धा, सेवा और समर्पण भाव से कार्यक्रमों का संचालन किया। भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद संगत का उत्साह एवं गुरु चरणों के प्रति अटूट श्रद्धा निरंतर बनी रही। समापन समारोह में उपस्थित संगत ने गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त परिवारों की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की अरदास ज्ञानी मंशा सिंह एवं मनदीप सिंह द्वारा की गई। उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी संगत में वितरित किया गया।सेवा में रही

हरविंदर कौर जुल्का, जसविन्दर कौर,सिम्मी सलूजा,चाँदनी भोजवानी,सिमरन कौर, सरबजीत कौर,हरजिंदर कौर,नीतू ओबरोय, अमरजीत कौर,ईश्वर कौर,रंजीत कौर,स्वर्ण कौर, हैप्पी,ज्योति अरोड़ा,रानी सिंह,दीपा कालरा,सुनीता कौर,संनी सिंह आदि

Leave a Comment