WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कौशांबी में तेज धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी से मिली राहत कुछ देर के लिए छाया अंधि

*कौशांबी में तेज धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी से मिली राहत कुछ देर के लिए छाया अंधि

 

*कौशांबी जनपद* बुधवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। करीब 3 बजे तेज धूल भरी आंधी के साथ हवाएं चलने लगीं जिससे भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। आंधी इतनी तेज थी कि आसमान में धूल का गुबार छा गया और कुछ समय के लिए अंधेरा जैसा माहौल बन गया तेज हवाओं के साथ जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई लगभग एक घंटे तक चले इस मौसम परिवर्तन के दौरान लोग दुर्घटना की आशंका के चलते जहां थे वहीं रुक गए सड़कों पर वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ी पिछले एक सप्ताह से जिले में उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी था। अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा था जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था बुधवार को आई आंधी और बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से काफी राहत पहुंचाई हालांकि किसानों और आम लोगों की नजर अब आगे के मौसम पर बनी हुई है

Leave a Comment