पृथ्वी का विचित्र जीव – “नेता”

*पृथ्वी का विचित्र जीव – “नेता”*

 

 

पृथ्वी पर तरह-तरह की जीव हुए हैं लेकिन उन सब जीवन में सबसे अधिक विचित्र चमत्कारिक जो जीव है उसका नाम है नेता , ये आज तक किसी का सगा नहीं हुआ l

 

यह वो जीव है जो अपनी कही हुई बात से कभी भी पलट सकता है या फिर देहाती मुहावरे भाषा में कहिए तो थूक कर भी चाट सकता है l

 

 

*कहाँ मिलते हैं ऐसे नेता*

 

ऐसे नेता कहां मिलते हैं तो इसका सीधा सा जवाब है ऐसे नेता आपके गांव देहात से लेकर कस्बों, ब्लॉकों, शहरों, महानगरों , राज्यों की राजधानी से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक मिलते हैं l ये इतने बड़े धूर्त होते हैं कि इन्हें अपनी कही हुई बात से पलटने में 2 सेकंड का भी समय नहीं लगता l

 

 

*आखिर क्यों होते हैं इतने धूर्त*

 

इतना धूर्त होने के पीछे कई कारण होते हैं, सबसे पहले तो ये कि नेता चाहे छूटभैया हो या बड़ा नेता, स्थानीय स्तर की राजनीति से लेकर ऊपर तक की राजनीति में अपना दखल चाहता है इसलिए वह अपने पक्ष में जनता और माहौल को बनाने के लिए उल्टी सीधी बातों से लेकर झूठ तक बोल देता है, उसे पता होता है कि वह झूठ बोल रहा है लेकिन फिर भी झूठ बोलता है क्योंकि उसका अंतिम लक्ष्य अपने महत्व और सत्ता को बरकरार रखना होता है l

 

 

*किस हद तक जा सकता है नेता ?*

 

नेता किस हद तक जा सकता है यह बड़ा प्रश्न है, लेकिन इतना समझ लीजिए कि नेताओं के ऊपर दंगा करवाने से लेकर हत्या करवाने से लेकर तमाम ऐसे जघन्य आरोप लगाते रहे हैं और कई पुष्ट भी हुए हैं l

 

नाम न छापने की शर्त पर कई लोगों ने बताया कि नेता अपनी सत्ता स्थापित रखने के लिए हत्या तक करवा देते हैं ,

और ऐसे नेता गांव देहात से लेकर बड़े स्तर तक हैं l

 

*झूठे मुकदमे में फसवा कर भिजवा देते हैं जेल ?*

 

झूठे मुकदमे में फसवा कर जेल भिजवाना नेताओं के हरामीपन का एक बहुत महत्वपूर्ण दाव है,

जिसे वे अपने विरोधी को चित करने के लिए अपनाते हैं l विरोधी तक तो ठीक है लेकिन जिन लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया उनको भी झूठ मुकदमा में फसवाकर जेल भिजवा देते हैं जिसमें कई निर्दोषों का जीवन बर्बाद तक हो जाता है और कई लोग मर भी जाते हैं l

 

*चरित्र से होते हैं लंपट, घर में बिठाना अपराध ?*

 

यह नेताओं का बहुत बड़ा गुण है जो अधिकतर नेताओं में पाया जाता है और इससे संबंधित तमाम वीडियो वायरल होते हैं , वहीं कुछ दब जाते हैंl

 

सूत्र बताते हैं कि नेता अपने समर्थकों के घर में युवा लड़कियों और सुंदर महिलाओं को तकते हैं, फिर उन्हें निशाना बनाने के लिए अपने उस समर्थक को कोई विशेष लाभ दिलवाते हैं,या फिर झूठे मुकदमे में फंसवाकर जेल तक पहुंचा देते हैं और फिर उनकी सुंदर बेटियों और महिलाओं का शोषण किया जाता है l

 

नेता इससे भी एक कदम आगे निकल जाता है और कई खूबसूरत और युवा लड़कियों को नेता बनने का झांसा देकर वर्षों तक उनका शोषण करता हैl

 

*कितना कमा सकता है नेता ?*

 

नेता कितना कमा सकता है, यह तो कोई नहीं जान सकता लेकिन आप इतना जान लीजिए कि गरीब घर में पैदा होने के बाद भी केवल राजनीति करने से ही नेता करोड़ों तो छोड़िए अरबों – खरबों तक कमा लेता है यहां तक के स्विस बैंक में भी नेताओं का धन जमा होने की बात कही जाती है l

 

*कितने विश्वस्त होते हैं नेता ?*

 

नेता इतने विश्वास होते हैं कि चुने जाने के बाद संविधान की शपथ लेते हैं और उसके बाद सीधा भ्रष्टाचार शुरू कर देते हैं l

यदि किसी विपक्ष के नेता को सत्ताधारित दल से ऑफर मिल जाए तो वह 1 मिनट नहीं लगा था अपनी पार्टी को छोड़ने में l

ये ना संविधान के प्रति वफादार है ना अपनी पार्टी के, तो ऐसे में इन पर विश्वास करना बहुत ही घातक है l

 

 

*निष्कर्ष* – नेताओं के कमीनेपन के गुण और महिमा अनंत हैं, जिन्हें बताया नहीं जा सकता कुल मिलाकर इस जीव को अपने घर पर नहीं बिठाना चाहिए और विशेष कर तब जब आपके घर में युवा और सुंदर महिलाएं हो और हमेशा याद रखिए – *नेता किसी का ना होता*

 

 

*कल आपको बताएंगे बड़े स्तर के दल बदलू नेताओं के बारे में जिन्होंने अपनी कही हुई बात से पलट कर स्वयं को सिद्ध कर दिया कि वह असली नेता हैं*

 

 

 

 

*पवन चतुर्वेदी*

जिलाध्यक्ष

प्रोग्रेसिव जर्नलिस्ट्स एसोशिएसन

Leave a Comment