WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

औचक निरीक्षण में बीएसए कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी, अनुपस्थित कर्मचारियों पर की कार्रवाई, रिपोर्ट इस्लाम खान

*औचक निरीक्षण में बीएसए कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी, अनुपस्थित कर्मचारियों पर की कार्रवाई*

 

*शिक्षकों के वित्तीय प्रकरण पेंशन, एसीपी,एरियर आदि के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, अनैतिक दबाव पर होगी कठोर कार्रवाई*

 

*मिड-डे मील एवं छात्र उपस्थिति की होगी रैंडम जांच, विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर जोर*

 

*अंतर जनपदीय शिक्षकों के स्थानांतरण पूरी पारदर्शिता एवं शासनादेश के अनुरूप ही करे जाये*

एटा, 22 जून। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने सोमवार को औचक निरीक्षण के दौरान सकीट रोड स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालयीय व्यवस्थाओं, वित्तीय प्रकरणों,मध्यान भोजन व्यवस्था,अंतर जनपदीय स्थानांतरण तथा विद्यालयों से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के समय बेसिक शिक्षा अधिकारी सूचना आयुक्त की सुनवाई में प्रतिभाग करने हेतु लखनऊ गए हुए थे।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रधान सहायक राजीव कुमार शर्मा बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए दोनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने वित्त एवं लेखा अनुभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिक्षकों के वित्तीय एवं सेवा संबंधी प्रकरण, जैसे पेंशन, एसीपी,एरियर,वार्षिक वेतन तथा अन्य देयकों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी शिक्षक अथवा कर्मचारी पर किसी प्रकार का अनैतिक दबाव नहीं बनाया जाए तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए,इस पर लगातार निगरानी की जा रही है यदि इस प्रकार की कोई शिकायत अथवा प्रकरण संज्ञान में आता है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंप्यूटर प्रणाली के माध्यम से मध्यान्ह भोजन योजना एवं छात्र उपस्थिति की स्थिति का गहन परीक्षण किया। जिन विद्यालयों में छात्र उपस्थिति 85 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है, उनकी रैंडम जांच कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सामग्री एवं मसालों का उपयोग करते हुए तैयार कराया जाए तथा विद्यालयों में छात्रों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

जिलाधिकारी ने संबंधित पटल सहायकों को निर्देश दिए कि अधिष्ठान एवं अन्य कार्यालयीय कार्यों का निस्तारण समयबद्ध रूप से किया जाए तथा शिक्षकों के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई शासनादेशों के अनुरूप ही सुनिश्चित की जाए। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की जानकारी करने पर पाया की 20 जून 2026 तक 56 शिक्षक शिक्षकों द्वारा पोर्टल पर स्थानांतरण किए जाने का आवेदन किया है उन्होंने कहा शासनादेशों का संपूर्ण पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ यह प्रक्रिया पूर्ण की जाए।

उन्होंने कहा कि नवीन शैक्षिक सत्र में विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा विद्यालय परिसर स्वच्छ एवं आकर्षक बनाए रखें, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके तथा परिवर्तन परिलक्षित हो सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अरविन्द सिंह कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था से असंतुष्ट दिखाई दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा कार्यालय को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही आवश्यक रूप से सुनिश्चित की जाएगी।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment