WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जनपद के समस्त मा0 प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईoवीoएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का हुआ निरीक्षण, रिपोर्ट सचिन गुप्ता

*जनपद के समस्त मा0 प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईoवीoएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का हुआ निरीक्षण*

 

*भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा*

 

*सीसीटीवी, साफ सफाई एवं अन्य सहवर्ती उपकरणों का किया गया परीक्षण*

एटा, 22 जून।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों एवं अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित बिन्दुओं के अनुसार वेयर हाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कैमरे सुचारू रूप से संचालित हों,

निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस में कक्षाओं के लॉक खोलकर निरीक्षण कराया गया, उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल कोषाध्यक्ष प्रशान्त भारती, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सोनू यादव, कांग्रेस के सिटी कॉर्डिनेटर सुरेन्द्र सिंह, कांग्रेस की पीसीसी सदस्य नैना शर्मा, बहुजन समाज पार्टी के जिला संयोजक वीरेन्द्र सिंह, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र प्रजापति सहित निर्वाचन कार्यालय के अनिल प्रताप सिंह, जितेन्द्र कुमार, रघुराज सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment