WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दो गर्म समोसे की मांग पर विवाद, पांच माह बाद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा, रिपोर्ट राम असरे

दो गर्म समोसे की मांग पर विवाद, पांच माह बाद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा

 

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर बाजार में दो गर्म समोसे मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद करीब पांच माह बाद न्यायालय के आदेश पर मुकदमे तक पहुंच गया। अधिवक्ता शिवशंकर सिंह की शिकायत पर न्यायालय के निर्देश के बाद दुकानदार गुप्तेश्वर सिंह समेत पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट और छिनैती सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरवरी में अधिवक्ता शिवशंकर सिंह जाल्हूपुर बाजार स्थित एक दुकान पर समोसा खाने के लिए रुके थे। आरोप है कि दुकानदार ने उन्हें ठंडे समोसे दिए। अधिवक्ता ने गर्म समोसे देने को कहा, जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने कथित तौर पर तंज कसते हुए कहा, “कलेक्टर हो क्या, जो तुम्हें गर्म समोसा दें?” इसके बाद मामला और बिगड़ गया।अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई तथा सामान और रुपये छीन लिए गए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए करीब पांच माह तक थाना और पुलिस आयुक्त कार्यालय के चक्कर काटे। अंततः उन्होंने न्यायालय की शरण ली।न्यायालय के आदेश पर चौबेपुर पुलिस ने दुकानदार गुप्तेश्वर सिंह सहित पांच आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment