WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कासगंज के सहावर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, सीओ की जांच में लापरवाही मिलने पर कार्रवाईBNF News

कासगंज के सहावर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, सीओ की जांच में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई

 

कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग की घटना के मामले में थाना प्रभारी पर कार्रवाई की गई है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) की जांच में पुलिस की कार्यप्रणाली में लापरवाही सामने आने के बाद सहावर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।

 

बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग की घटना हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने जांच कराई। जांच में लापरवाही पाए जाने के बाद थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment