रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)
चोपन /सोनभद्र –चोपन गांव निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष रविकांत उर्फ काकू दूबे के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए।अंतिम संस्कार से पूर्व भाजपा की परंपरा के अनुसार पार्टी पदाधिकारियों ने दिवंगत रविकांत दूबे के पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद “रविकांत दूबे अमर रहें” तथा “ॐ शांति” के उद्घोष के बीच उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
इस अवसर पर भाजपा निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि रविकांत दूबे एक कर्मठ, मिलनसार एवं समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन से भाजपा परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र ने एक सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है। अंतिम यात्रा में मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, मण्डल महामंत्री विकास चौबे , श्यामा चरण गिरी ,अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।









