दुल्हापुर में जलभराव की समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
एटा। ग्राम पंचायत दुल्हापुर, विकासखंड शीतलपुर, जनपद एटा में लंबे समय से चारों ओर जलभराव होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या के समाधान की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी महोदय, एटा को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन पुष्पेंद्र कुमार बघेल (एडवोकेट) एवं नेकसे लाल (प्रमुख समाजसेवी) के नेतृत्व में दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर डॉ. लालाराम वर्मा, महेश चंद्र लोधी, अनार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।









