WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा एमजी रोड पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आगरा कॉलेज के पास सड़क के बीच बनी मजार हटाई गयी, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा एमजी रोड पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आगरा कॉलेज के पास सड़क के बीच बनी मजार हटाई गयी*

 

आगरा के व्यस्त एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के समीप सड़क के बीच स्थित मजार को आज प्रशासन द्वारा हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रशासन की निगरानी में चल रही इस कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार मौके पर मौजूद है। संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, सड़क के मध्य स्थित इस मजार को निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है। कार्रवाई के चलते एमजी रोड पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है, जिसके मद्देनज़र पुलिस द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

फिलहाल मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है और प्रशासन शांतिपूर्ण ढंग से कार्रवाई को अंजाम देने में जुटा हुआ है।

Leave a Comment