WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जय झूलेलाल सेवा संगठन ने धूमधाम से मनाया चंड उत्सव, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*जय झूलेलाल सेवा संगठन ने धूमधाम से मनाया चंड उत्सव*

 

*सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी का जन्मदिन मनाया; नवनिर्वाचित अध्यक्ष परमानंद अतवाणी का हुआ स्वागत*

 

आगरा। जय झूलेलाल सेवा संगठन की ओर से भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ चंड उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल जी की भव्य स्तुति और महाआरती के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती के उपरांत उपस्थित जनसमूह के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। धार्मिक आयोजन के साथ-साथ कार्यक्रम में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी का जन्मदिवस भी बेहद धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित समाजजनों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश सोनी ने कमला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष परमानंद अतवाणी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

वरिष्ठ जनों और गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति:इस गौरवमयी मोड़ पर सिंधी समाज की कई प्रमुख विभूतियाँ और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:परमानंद अतवानी, चंद्रप्रकाश सोनी, रोचीराम नागरानी, आनंद कुमार मनमानी, रमेश कल्याणी, लक्ष्मण रामत्री, दौलत खूबनानी, अशोक कोडवाणी, दर्शन थावानी, अशोक मुलानी, गोप केसवानी, तरुण लालवानी, मीडिया प्रभारी तरुण जुम्मानी, कमल जुम्मानी, महेश नारायणी, मोंटू करीरा, राजकुमार जापरा, अशोक लालवानी, सुनील मखीजा, राजीव नागरानी, दीपक आतवानी, नितिन सुखेजा, नरेश रामरखयानी, अशोक वासवानी, नीरज भोजवानी, बाबू भाई दयानी, मोहन लखवानी, भागचन्द थावानी, सुन्दरलाल चेतवानी, दयाल दास जी, पंकज बूलनी, लच्छू मुलानी, अशोक टकरानी और नानकराम नागपाल आदि सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment