आगरा में नेशनल राइफल शूटर को सेना में नौकरी का झांसा देकर पहले दुष्कर्म किया

गया और फिर बाद में उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया. पुलिस ने आरोपी फौजी को अरेस्ट कर लिया है और इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
ये है मामला
आगरा की रहने वाली एक नेशनल राइफल शूटर की मुलाकात दो साल पहले एक फौजी से हुई. फौजी ने उसे सेना में नौकरी लगवाने का आफर दिया और उसे अपनी बातों में फंसा लिया. इसके बाद आरोपी फौजी ने खिलाड़ी को भर्ती के लिए देहरादून बुलाया. यहां एक होटल में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ खिलाया. आरोप है कि अर्ध बेहोशी की हालत में उसके साथ फौजी ने रेप किया और उसे आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिए. इसके बाद वह ब्लैकमेल करके लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था. जब खिलाड़ी ने इसका विरोध किया तो उसके फोटो इंटरनेट पर प्रसारित कर दिए. इस संबंध में थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया गया जिसके बाद मंगलवार को आरोपी फौजी को अरेस्ट कर लिया गया है.
