Search
Close this search box.

सिन्दरी में दशहरा एवं दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से मनाया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NEWS BMF के लिए झारखंड धनबाद से कैमरा मैन राज कुमार शर्मा के साथ ब्यूरो चीफ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट 

  • सिन्दरी में दशहरा एवं दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से मनाया गया।
  • सिन्दरी आर एम के फोर पूजा पंडाल का उद्घाटन सिन्दरी विधायक की पत्नी श्रीमती तारा देवी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनबाद जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने फिता काट कर किया तो सेन्ट्रल दुर्गा पूजा पंडाल का फिता काट कर झरिया विधायिका पूर्णिमा निरज सिंह ने उद्घाटन किया रागामटी जय माता दी मंदिर में उन्हें चुनरी ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।

सिन्दरी, धनबाद। सिन्दरी में दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से मनाया गया यहां आर एम के फोर पूजा पंडाल,एस के फोर, के वन , पश्चिमांचल दुर्गा पूजा,ए सी सी, सेन्ट्रल दुर्गा पूजा पंडाल, शहरपुरा सब्जी हटिया शहरपुरा भीतर मार्केट,आई एम टाइप, रागामटी जय माता दी मंदिर,बी आई टी,डोमगढ सभी जगह एक से बढ़कर काफी आकर्षक साज सजावट एवं आकर्षक विद्युत रौशनी से मन को मोहने वाला दुर्गा मंडपों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर सप्तमी से दशमी तक पूजा अर्चना किया गया। यहां कोई पूजा पंडाल का उद्घाटन विभिन्न गणमान्य लोगों एवं राजनीतिक दलों के नेताओं के द्वारा किया गया।आर एम के फोर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन सिन्दरी विधायक की धर्म पत्नी श्रीमती तारा देवी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनबाद जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने फिता काट कर किया उद्घाटन के साथ मां दुर्गा जी की पूजा अर्चना भी किए और माता रानी से सभी लोगों के लिए ख़ुशी, सुखी, और शान्ति हेतु प्रार्थना की।इस अवसर पर अजय सिंह,नुनू लाल टुडू,चंदन लोगन हेमबरेम,काली चरण महतो, राहुल टुडू, दीपक,सोबिन गोराई,अंशु गिरी, अंकित, पीयूष, दीपू,रवि राज, प्रभात, अशोक, आलोक, रोहित सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

वहीं रांगामटिया जय माता दी मंदिर में झरिया विधायिका पूर्णिमा निरज सिंह ने शहरपुरा स्थित सेन्ट्रल दुर्गा पूजा पंडाल का फिता काट कर उद्घाटन कर मां दुर्गा जी की पूजा अर्चना की। पूर्णिमा निरज सिंह विधायिका रागामटी जय माता दी मंदिर पहुंची जहां विधायिका को चुनरी ओढ़ा कर सम्मानित किया विधायिका ने माता की पूजा अर्चना कर लोगों के सुख मय जीवन खुशी और शान्ति की दुआएं मांगी।

Leave a Comment

और पढ़ें