Search
Close this search box.

हर्षोल्लास से मनाया गया संघ का 102वाॅं स्थापना दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैनेजिंग डायरेक्टर BMF – डॉक्टर अजीत कुशवाहा की रिपोर्ट।
राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ का 102वाॅं स्थापना दिवस 05 अक्टूबर शनिवार की सायं वर्चुअल बैठक आयोजित करके हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बैठक मूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता एवं राजकीय शिक्षक संघ के भीष्म पितामह कहे जाने वाले पूर्व यशस्वी महामन्त्री तथा संघ के प्रान्तीय संरक्षक गौरी शंकर शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन वाराणसी मण्डल की मण्डलीय अध्यक्ष डॉ विजय भारतीय सिंह के द्वारा किया गया। बैठक का संचालन प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने किया। अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस एवं राजकीय शिक्षक संघ के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रीचन्द शर्मा जी शिक्षक एम.एल.सी. मेरठ- सहारनपुर क्षेत्र , उत्तर प्रदेश के शिक्षक विधायक दल के नेता प्रतिपक्ष एवं वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव शिक्षक एम.एल.सी. वाराणसी एवं वाराणसी क्षेत्र से स्नातक एम.एल.सी.आशुतोष सिन्हा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
बैठक में प्रदेश के 17 मण्डलों से मूल संघ के पदाधिकारी एवं संघनिष्ठ शिक्षक सम्मिलित हुए। आजमगढ़ मण्डल से कोई प्रतिनिधि सम्मिलित नहीं हो पाया। पूर्व निर्धारित एजेण्डा पर विस्तार से गहन विचार-विमर्श एवं परिचर्चा की गई। जौनपुर से वरिष्ठ संघनिष्ठ साथी कमलेश कुमार यादव द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा राजकीय शिक्षकों के पदोन्नति के हक पर डाका डालने के प्रयास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए, विरोध किया गया। पूरी बैठक में यह मुद्दा हावी रहा। बैठक को प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम , वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ अरविन्द गौतम एवं डॉ विन्ध्याचल सिंह ,नवनियुक्त प्रान्तीय उपाध्यक्ष सत्यम शिवम सुन्दरम वाराणसी मण्डल की मण्डलीय अध्यक्ष श्रीमती डॉ विजय भारतीय सिंह जी एवं मण्डलीय मन्त्री श्री वेद प्रकाश राय जी, अलीगढ़ के मण्डलीय अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं इसी मण्डल से राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मदन चन्द्र राजपूत , प्रयागराज मण्डल के मण्डलीय अध्यक्ष डॉ सुनील बिझला ,सोनभद्र के जिलाध्यक्ष डॉ राजन चतुर्वेदी एवं जिला मन्त्री अमर सिंह, अमेठी के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी, प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष शिव किशन यादव एवं जिला मन्त्री प्रतीक सिंह, इटावा के जिलाध्यक्ष प्रशान्त कुमार , महाराजगंज के संगठन मन्त्री दीपक विश्वकर्मा , प्रान्तीय कोषाध्यक्ष राहुल जैन , ललितपुर के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार , ललितपुर से ही महेन्द्र अहिरवार एवं मजीद पठान ,संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं एआईएफटीओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सालिकराम प्रजापति , कानपुर देहात से कामिनी पाल , प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक के अलावा अन्य विभिन्न जनपदीय और मण्डलीय पदाधिकारियों तथा संघनिष्ठ साथियों ने सम्बोधित किया। संघ को सशक्त बनाने हेतु राजकीय इण्टर कॉलेज निशातगंज लखनऊ के वरिष्ठ शिक्षक सत्यम शिवम सुन्दरम को प्रान्तीय उपाध्यक्ष, नेहा शर्मा को आगरा मण्डल का मण्डलीय अध्यक्ष, डॉ सतीश कुमार यादव को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष, सचिन यादव जी सन्त कबीर नगर का जिलाध्यक्ष, अमर सिंह को विन्ध्याचल मण्डल का मण्डलीय अध्यक्ष, अजय कुमार सिंह को विन्ध्याचल मण्डल का मण्डलीय उपाध्यक्ष, अजीत कुमार सिंह को सोनभद्र का जिला मन्त्री,अमरेन्द्र कुमार सिंह को चन्दौली का जिलाध्यक्ष, आदर्श वर्मा को जौनपुर का जिलाध्यक्ष, रोहित सिंह को जिला मन्त्री, अर्शनाज फातिमा को गाजीपुर का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष , नेहा मिश्रा को शाहजहाॅंपुर का जिलाध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सभा में सम्मिलित होने वाले तीनों एम.एल.सी. ने राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ की सहायता सड़क से सदन तक करने का आश्वासन दिया। सभी वक्ताओं ने राजकीय माध्यमिक शिक्षकों के हितों की रक्षा हेतु मूल संघ को सशक्त बनाने पर जोर दिया । अशोक कुमार अवाक द्वारा बैठक में सम्मिलित होने वाले सभी पदाधिकारियों एवं संघनिष्ठ शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त करने के साथ बैठक का समापन हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें