Search
Close this search box.

गिरिडीह कांग्रेस का संवाद आपके साथ कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: अमित अग्रवाल (गिरिडीह, झारखण्ड)

  • सह प्रभा श्रीरी के सामने पार्टी नेताओं ने किया हंगामा, लगाया जिला कमिटी पर प्रदेश नेताओ को हाईजैक का आरोप

गिरिडीह:– कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश के सह प्रभारी डॉक्टर सिरिवेला प्रसाद ने जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक से पूर्व सर्वप्रथम गांधी चौक में महात्मा गांधी की पूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके जन्म दिन पर श्रद्धांजली अर्पित किया, उसके बाद पार्टी कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और विरधा आश्रम में फल वितरण किया।
इसके उपरांत बैठक हुई उसके बाद सभी प्रखंड से कार्यकर्तो से एक एक कर मुलाकात किया।

सिरीवेला प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा की आज देश बंट रहा है और इंडिया गठबंधन के साथी बटने नही देंगे। कार्यकर्ता राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाएं उन्हें बताए की गटबंधन की सरकार आम जनता के लिए क्या क्या योजनाएं चलाई जा रही हैं उन्होंने कार्यकर्ताओ से अपनी बूथ जितने की बात भी कही।
कार्यकर्म में प्रदेश के उपाध्यक्ष भीम कुमार, जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, नरेश वर्मा, अजय सिन्हा,अरुण चौधरी, मंजू कुमारी, अहमद रजा नूरी, पुरुषोत्तम चौधरी, यश सिन्हा ,चंद्रशेखर सिंह, प्रो मंजूर अंसारी, पप्पू , सदाम,महमूद अली खान, सुलेमान, बिमल सिंह, माजू राय, रघुनंदन सिंह, मदन विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा , सतेंद्र सिंह व सभी प्रखंड अध्यक्ष सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें