Search
Close this search box.

बापू और शास्त्री जी को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने की प्रतिज्ञा ली – दिनेश सिंह।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NEWS BMF के लिए झारखंड धनबाद से कैमरा मैन राज कुमार शर्मा के साथ ब्यूरो चीफ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

सिंदरी , धनबाद। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ धनबाद जिला संयोजक दिनेश सिंह ने गाँधी सेवा सदन धनबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने बताया कि बापू और शास्त्री जी के आदर्शों का पालन करने की प्रतिज्ञा ली है। उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों ने देश की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महात्मा गांधी ने देश की आजादी के साथ इसके विकास के लिए अपनी जीवन की आहुति तक दे दी। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने प्रधानमंत्री कार्यकाल में सादगी का जीवन व्यतीत किया। ताशकंद समझौते में उनकी मृत्यु आज भी रहस्यमयी है। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं दुनिया के लिए भी दोनों महान स्वतंत्रता सेनानी ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

Leave a Comment

और पढ़ें