Search
Close this search box.

कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राष्ट्रीय पर्व 2 अक्टूबर को उनकी प्रतिमा पर माल्या अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सचिन पटेल पीडीडीयू नगर

मुगलसराय। डीडीयू नगर  शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे राष्ट्रीय पर्व 2 अक्टूबर को कांग्रेसजनो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी एंव प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसूरियादीन पासी की जयंती पर क्रमशः शहर के गांधी कॉम्प्लेक्स व शास्त्री पार्क में स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की। इस दौरान शहर में कांग्रेसजनों ने प्रभात फेरी निकाल कर नगर भ्रमण किया।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास के पन्नो मे स्वर्णाक्षरो मे अंकित है। एक तरफ जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जैसे महापुरुष का जन्मदिवस है जिन्होंने एक कुशल नेतृत्व के दम पर अहिंसात्मक आन्दोलन चलाकर देश से फिरंगियो को भागने पर मजबूर कर दिया। वही दूसरी तरफ भारत के एक ऐसे लाल का जन्मदिवस है जिन्होंने गरीबी की आंगन से उठकर देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित तो किया ही , देश को खाघान्न मे आत्मनिर्भर बनाने के साथ पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी, स्व मसुरियादीन पासी एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता सेनानी थे। वे भारतीय संविधान सभा, और तत्पश्चात चार बार लोकसभा के सदस्य रहे।
इन महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल ने कहा प्रतिकूल परिस्थितियो मे भी बापू के बताए हुए सत्य, अहिंसा एवं सहअस्तित्व के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता , अखण्डता, सहिष्णुता और सौहार्द को हम कांग्रेसजन बनाए रखेंगे। हम बापू के सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांत पर अड़िग रहते हुए भारत को स्वावलंबी एवं प्रगतिशील बनाने की दिशा मे सत्त प्रयासरत रहेगे।
कार्यक्रम मे मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल, सतीश बिंद,दिनेश चन्द्रा, बृजेश गुप्ता, नेहाल अख्तर, सतपाल सिंह,दशरथ चौहान, विजय गुप्ता,राकेश सिंह, तारिक अब्बास ,ट्रिजा एलियट,उषा यादव, हेलन पैट्रिक, अनवर सादात ,फैयाज अंसारी,मो•नईम, रामसेवक पटेल, राकेश राज, रमेश पांडेय,अभिषेक मिश्रा, मो• शाबिर राईन, इमरान आलम,राजकुमार गोंड, ऋषि दयाल,रामआश्रय शर्मा, दिपक गुप्ता,देवेश कुमार,गुड्डू, पवन सैमसन, लालबहादुर,अखिलेश यादव,अंकज कुमार,आदि कांग्रेसजन शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन दशरथ चौहान ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें