Search
Close this search box.

आठ दिवसीय महिला सुरक्षा अभियान हुआ सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा 
एटा ! अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं के जागरूकता व स्वाबलंबन एवं उनके प्रति होने वाले अपराधों में कमी लाने हेतु दिनांक 23.09.24 से 30.09.24 तक आठ दिवसीय महिला सुरक्षा अभियान शुरू किया गया था। जिसके अंतर्गत चाराअभियान 1. मिशन शक्ति 2. एंटी रोमियो 3. महिला बीट एवं 4. ऑपरेशन जागृति के अंतर्गत कार्यवाही की जानी थी। उक्त अभियान के तहत आज सोमवार को अभियान के अंतिम दिन समापन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नरायण सिह द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज में महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के दृष्टिगत छात्र छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनको जागरूक किया गया। इस मौके क्षेत्राधिकारी नगर अमित राय द्वार भी अपने वक्तव्य दिए गए। इसी क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गोष्ठी आयोजित कर अभियान चलाकर महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरुक किया गया तथा इसी प्रकार जनपद की समस्त एंटी रोमियों टीमों द्वारा नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/ नारी स्वावलंबन के प्रति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की शक्ति दीदी/महिला बीट आरक्षियों/ एण्टी रोमियों टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत बीट/गांव/स्कूल/ कॉलेज में जाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत चौपाल लगाकर बालिकाओं एवं महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई की गयी तथा “मिशन शक्ति” के सम्बन्ध में सभी बालिकाओं/महिलाओं को जागरूक किया, उनकी समस्याओं को सुनते हुए उन्हें मनचलों, अराजक तत्वों से निपटने तथा आत्मरक्षा करने के लिए आवश्यक आत्मरक्षात्मक गुण सिखाये गये।
इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 1090-वीमेन पॉवर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित उ0प्र0 शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें