Search
Close this search box.

भाजपाइयों ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: अमित अग्रवाल (गिरिडीह)

भाजपाइयों ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

गिरिडीह:- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 114वाँ संस्करण आज गिरिडीह विधानसभा के विभिन्न बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ,विश्वनाथ शर्मा,संत कुमार लल्लू,दीपक शर्मा, हबलू गुप्ता,राजेंद्र सिंह,उमा सिंह,दीपक स्वर्णकार,वीरेंद्र वर्मा,सुरेश पासवान अमित जायसवाल ने अपने बूथ 15 के बूथ संख्या 60 पर , हनी होली स्कूल में सेवानिर्वित इंजीनियर विनय कुमार सिंह व कोलडीहा में सुरेश साव,बबली साव ने बड़ी एलईडी टीवी पर प्रसारित कार्यक्रम मन की बात को कई कार्यकर्ताओं के साथ सुना,वही चुनुकांत,शालिनी वैस्कियार,संदीप डंगैच ,विनय शर्मा,हरमिंदर सिंह आदि बूथ नंबर 41, 42 ,43 बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में,दिनेश यादव,मुकेश जालान ने बड़ा चौक स्थित पुस्तकालय व शक्ति केन्द्र 24 बूथ 101 से 105 व शक्ति केन्द्र 2 के 8 और 9 में मन की बात,वार्ड नंबर 7 के बूथ संख्या 22 एवं 26 पर इस कार्यक्रम की प्रभारी प्रो विनीता प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा एवं नगर मंत्री समीर दीप आदि कई कार्यकर्ताओं के साथ सुना।कई भाजपा के दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।
मन की बात की समाप्ति पर भाजपा नेता ने कहा की आज के संस्करण में महिला स्वावलंबी एवम सशक्तिकरण पर आकर्षण रहा है।खास कर उनके द्वारा लोगो के द्वारा भेजे गए के पत्रों को स्वयं से पढ़ना और उसमे से जो बहुत ही अच्छा सुझाव होता है,उस पर कार्य करने का प्रारूप तैयार कर पूरा करने का प्रयास करते है।जल संरक्षण पर फोकस करते हुए कहा की विभिन्न राज्यों के महिला स्वयं सेवी सहायता समूहो के द्वारा लगातार प्रयास से कई तालाबों का जीर्णोद्वार कर भूगर्भ के जलस्तर को बढ़ाया है,जिससे वहां के किसानों को सिंचाइ के लिए प्रयाप्त पानी मिल रहा है।उसके लिए उन मात्रशक्तियो को जितनी भी प्रशंसा की जाय कम होगा।देश में विभिन्न प्रांतो की भाषाओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा देश में लगभग 20 हजार भाषाएं बोली जाती है,जिसमे एक संथाली भाषा है,जिस पर उड़ीसा के एक संथाली भाई राम जी टुड्डू के लगातार इस भाषा पर प्रयोग करके उसे एक पहचान दिलाने का प्रयास की भी सराहना की। मन की बात के प्रसारण से जहां रेडियो का प्रचलन सुदूरवर्ती क्षेत्रों में हुआ है,उसके लिए प्रसार भारती,आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन को इसके लिए धन्यवाद दिया।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि ‘मन की बात ‘ के श्रोता ही इस कार्यक्रम के असली सूत्रधार हैं।
इस बार मन की बात कार्यक्रम को 10 साल पूरे हो रहे हैं।इसका प्रारंभ 3 अक्टूबर 2014 को हुआ था। मन की बात कार्यक्रम में हर बार नई गाथाएं,ने व्यक्तित्व और नए कीर्तिमान जुड़ जाते हैं। आज स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं जिसके माध्यम से महात्मा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।एक पेड़ मां के नाम अभियान से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला, मोदी जी ने सभी देशवासियों से अपील की कि इन त्योहारों पर मेड इन इंडिया प्रोडक्ट ही खरीदें। साथ ही संथाली भाषा को डिजिटल नवाचार की मदद से नई पहचान देने का अभियान शुरू किया गया।
मौके पर वार्ड अध्यक्ष अशोक वर्मा जी, ओबीसी मोर्चा के पूर्व महामंत्री श्री उमाशंकर चरण पहाड़ी जी,शुभ दीप , बबीता देवी,शांति देवी,किरण देवी,चंपा देवी,रिंकी देवी, सुनीता देवी,राजा प्रजापति,विशाल कुमार,विक्रम, संतोष यादव, किसलय, रविन्द्र पासवान,निर्मल राम,आशीष, विजय पासवान,जय प्रकाश वर्मा, रंजीत यादव,शंकर राम, मिथलेश यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें