Search
Close this search box.

पी डब्लू डी बाबू मस्त जनता त्रस्त/ सानपाडा मुंबई पूणे हाईवे ओवर ब्रिज 6 माह मे हुआ बडे – बडे गड्ढों मे तब्दील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवी मुंबई से धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट

  • महाराष्ट्र संयुक्त ट्रांसपोर्ट संगठन भाजपा के प्रदेश महासचिव महिला सेल प्रीति नायर ने पी डब्लू डी के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना/

नवी मुंबई। सानपाडा दत्त मंदिर के सामने मुंबई पुणे हाईवे नवनिर्माण ब्रिज में बड़े-बड़े गड्ढे आ जाने के कारण आज पी डब्लू डी अधिकारियों के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया/ जिसमें पी डब्लू डी के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश रैली निकालकर महाराष्ट्र संयुक्त ट्रांसपोर्ट मोर्चा के प्रदेश महासचिव महिला सेल प्रीति नायर ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए प्रेस को बताया की मुंबई पुणे ओवरब्रिज में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है/ 6 महीना हुआ नहीं और पहली बारिश में ही नए बने ब्रिज बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया इसका शिकायत किए जाने पर भी संबंधित अधिकारी घर में रजाई ओढ़ कर सो रहे हैं ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया जाए और ब्रिज निर्माण करने वाले ठेकेदार से उसकी ठेकेदारी निरस्त किया जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें