Search
Close this search box.

जन समस्याओं के समाधान हेतु दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती पर लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे किसान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा 

  • अतिवृष्टि से किसान पूर्ण रूप से बर्बाद तत्काल मुआवजा दे सरकार
  • जनपद बागपत में संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश सचिव सुनील जी, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अंकित जी को नियुक्त किया गया

एटा। अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील सहित प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई उक्त बैठक में सर्वप्रथम अतिवृष्टि तथा नदियों पानी निकास नाले चौक होने की वजह से पीड़ित किसानों के मुद्दे पर चर्चा करते हुए शासन प्रशासन के द्वारा जल निकासी में शिथिलिता के कारण किसानों की फसल खेतों में सड़ रही हैं वहीं दूसरी तरफ शासन प्रशासन की तरफ पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की भी कार्यवाही होती हुई नजर नहीं आ रही है इसलिए किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है सरकार से पीड़ितों को तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की उक्त बैठक में तय किया गया कि लगभग एक दशक से अधिक समय से संगठन के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओ द्वारा किसान महापंचायत, धरना प्रदर्शन, घेराव, अनशन, पैदल यात्रा, ट्रेक जाम आदि कर रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य बस शासन प्रशासन द्वारा जन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है इसलिए सभी किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं ने दिनांक 11.12.2023 को किसान महापंचायत एटा धरना स्थल पर की थी उक्त महापंचायत में 15 दिन के अंदर समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन जिला प्रशासन ने दिया था उक्त आश्वासन के पश्चात आक्रोशित किसान, नौजवानों ने दिनांक 10 जनवरी 2024 को प्रातः 10:00 बजे से कासगंज रेलवे स्टेशन से 35 किलोमीटर पैदल यात्रा कर एटा कचहरी का घेराव किया था लेकिन जनसमस्याओ का समाधान अब तक नहीं किया गया है इसलिए लंबित जनसमायाओं के समाधान हेतु किसानों द्धारा दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती पर लखनऊ स्थित ईको गार्डन में प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की रणनीति तय की बैठक के अंत में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार एटा को सौंपा उक्त प्रदर्शन के समय ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगो को उठाया गया

01 :- पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा का कुछ हिस्सा लेकर व्रज प्रदेश बनाया जाए।

02 :- एम0 एस0 पी0 गारंटी कानून बनाकर किसानों को दुग्ध, फल, सब्जी, अनाज आदि फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए।

03 :- देश के नौजवानों के भविष्य एवं देश की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अग्निवीर योजना को तत्काल रद्द किया जाए।

04 :- जनपद कासगंज की न्यौली तथा फर्रुखाबाद के कायमगंज शुगर मिल सहित प्रदेश के सभी गन्ना किसानों का ब्याज सहित तत्काल भुगतान कराया जाए।

05 :- छुट्टा जानवरों से किसानों की फसल को बचाने हेतु पशुबाड़े बनबाए जाएं एवं छुट्टा पशुओं से हो रहे नुकसान का पीड़ित किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जाए।

06 :- उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार को खत्म करने के उद्देश्य से लेखपाल कानूनगो साहित्य सभी विभागों के कर्मचारी / अधिकारियों को कम से कम ग्रह मंडल से बाहर तैनात किया जाए जिससे स्थानीय राजनेताओं के संरक्षण में जनता की लूट बंद हो सके।

07 :- उत्तर प्रदेश सरकार ने खतौनी को खातेदार के स्थान पर गाटेवार कर दिया है जबकि अवतक खातेदारों के नाम पर छोटे-छोटे दर्जनों गाटे मिलाकर 2 – 4 फर्द खतौनी में ही काम चल जाता था अब नई व्यवस्था से किसानों को कई दर्जन फर्द खरीदने पड़ेंगे जिससे बेवजह का किसानों का खर्च बढ़ेगा पुरानी व्यवस्था लागू की जाए एवं खतौनी में जानबूझकर के संबंधित लेखपालों द्वारा कमियां छोड़ी जा रही हैं जिससे संशोधन के नाम पर किसानों का खून चूसा जा सके।

08 :- एटा – कासगंज रेल लाइन का तत्काल विस्तार किया जाए एवं एटा से चलने वाली रेलगाड़ियां का समय जनता के हित को ध्यान में रखते हुए तय किया जाए।

09 :- डी0 ए0 पी0, यूरिया आदि खाद की हर समय शत प्रतिशत किसानों को उपलब्ध कराई जाए एवं खाद के ब्लैक के खेल को तत्काल खत्म किया जाए जिससे किसानों की लूट बंद हो सके।

10 :- निजी नलकूपों पर लगाए जा रहे विद्युत मीटरों को तत्काल हटाया जाए एवं किसानों को 24 घंटे निर्बाध विद्युत सप्लाई निशुल्क दिलाई जाए।

11 :- सभी नहर, राजवाह, मायनरो में तत्काल टेल तक पानी पहुंचाया पहुंचा जाए ।

12 :- सरकार द्वारा ट्रैक्टर ट्राली में किसान, मजदूरों की यात्रा पर लगाई गई रोक को तत्काल हटाया जाए।

13 :- किसानों द्वारा फसल की सुरक्षा हेतु खेतों की तार बाउंड्री पर सरकार द्वारा लगाई गई रोक को तत्काल हटाया जाए।

14 :- शत प्रतिशत किसानों का कर्ज माफ किया जाए एवं 10 लाख तक का केसीसी, ट्रैक्टर, पशुपालन आदि पर कर्ज ब्याज मुक्त किसानों को दिलाया जाए।

15 :- किसान, मजदूर, दिव्यांग, वृद्धा, विधवा पेंशन को 10000 रुपए प्रतिमा लाभार्थियों को दिलाई जाए।

16 :- स्वामीनाथन आयोग की शत प्रतिशत सिफारिशों को तत्काल लागू किया जाए एवं किसान आयोग का तत्काल गठन किया जाए।

17 :- पी0 एम0 किसान सम्माननिधि को ₹10000 प्रतिमाह लाभार्थियों को दिलाई जाए।

18 :- नेशनल हाईवे जनपद एटा स्थित गंगरौल पर कट बनवाया जाए जिससे किसानों को आने जाने में असुविधा ना हो तथा लगातार होने वाली घटनाएं रोकी जा सकें।

19 :- मृतक किसान के परिवार को दैवीय आपदा के रूप में एक करोड़ रुपए मुआवजे के रूप में दिलाए जाएं।

20 :- राजस्व विभाग में लेखपाल कानूनगो जानबूझकर किसानों का हिस्सा गलत खतौनी में चढ़ा रहे हैं जिससे संशोधन के नाम पर किसानों को लूटा जा सके।

21 :- अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों का शत प्रतिशत पीड़ित किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश प्रभारी राजेश शीतलपुर, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा – कृष्ण मुरारी प्रधान, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश सचिव बबलू नागर, मंडल प्रभारी जदुवीर सिंह, जिलाध्यक्ष पिंकी भैया, युवा प्रदेश सचिव सचिन कुमार, मनवीर सिंह यादव गाजियाबाद, रामनरेश सिंह, मंदीप यादव, दिनेश पाल सिंह, ध्रुव सिंह आर्य, रविंद्र सिंह, रामनिवास वर्मा, राजेन्द्र सिंह, दुर्गेश कुमार, दीपक कुमार, रवी चौधरी, शिवशंकर फाेजी, सत्यपाल जाटव, सावित्री देवी दिवाकर, शकुंतला देवी, रुखसाना बेगम सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें