Search
Close this search box.

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर श्री बालकृष्ण तिवारी जी एवं संयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर श्री राजेन्द्र वाघ जी कि की गई ताजपोशी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: एके बिन्दुसार (चीफ एडिटर- BMF NEWS NETWORK)

नई दिल्ली। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक मंडल के सर्व सम्मति से संगठन का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार जीरो ग्राउंड से सुचारू रूप से संचालित करते हुए नई कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामों को घोषित किया गया।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं संगठन निर्वाचन अधिकारी एके बिंदुसार ने विधि-पूर्वक भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य/ साधारण सभा के सभापति एवं राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार मौर्य जी एवं संस्थापक सदस्य/साधारण सभा के उप सभापति एवं संयुक्त राष्ट्रीय चेयरमैंन मोहम्मद आसिफ अंसारी जी एवं संस्थापक सदस्य/राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल जी के सहमति से *भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष( National President ) के पद पर श्री बालकृष्ण तिवारी जी को एवं संयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर (joint national president ) के पद पर श्री राजेन्द्र वाघ जी की गई ताजपोशी करते हुए उनके नामों की घोषणा विधि-पूर्वक कर दी गई है एवं उन्हें सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी*।

श्री एके बिंदुसार ने बताया कि संगठन का विस्तार पूरी तरह से अनुशासित तरीके से किया जाएगा राष्ट्रीय कार्य समिति में कर्मठ जुझारू संघर्षशील एवं सक्रिय मीडिया अधिकारी को ही वरियता देते हुए सुचारू रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मीडिया अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष के रिक्त पदों पर जल्द ही योग्य व्यक्ति की नियुक्ति की जाएगी।

श्री एके बिंदुसार ने बताया कि अब आगे से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बालकृष्ण तिवारी जी एवं संयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ जी के नेतृत्व में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल राष्ट्रीय मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को राज्य वार संगठन विस्तार करने के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी।

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी जी ने कहा कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा को प्रदान कराने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया को संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए भारतीय मीडिया फाउंडेशन दृढ़ संकल्पित हैं। इसके लिए प्रत्येक प्रदेशों में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा एवं पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए छोटी-छोटी मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।

नव निर्वाचित संयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ ने कहा कि संगठन विस्तार के लिए निरंतर ऑनलाइन मीटिंग भी किया जाएगा भारतीय मीडिया फाउंडेशन के बैनर तले महाराष्ट्र में विशाल पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

श्री बाल कृष्ण तिवारी जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने एवं श्री राजेंद्र वाघ जी को संयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने पर केन्द्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री करन छौकर जी, केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी एवं केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष है राम आसरे जी सहित भारतीय मीडिया फाउंडेशन के समस्त मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी गणों ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें