Search
Close this search box.

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने को, भारतीय हलधर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा 

  • गदनपुर हत्याकांड की घटना का एक सप्ताह में पुलिस करे खुलासा : सुधीर सिंह राघव

एटा। पश्चिम बंगाल (कोलकाता) में एक महिला डॉक्टर मोमिता देवनाथ की गैंगरेप कर की गई निर्मम हत्या के संबंध में पश्चिम बंगाल राज्य की ममता बनर्जी की सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने को एवं जनपद एटा के थाना कोतवाली देहात के गदनपुर में 16 वर्षीय किशोरी की घर में घुसकर निर्मम हत्या करने को लेकर भारतीय हलधर किसान यूनियन के बैनर तले सुधीर सिंह राघव राष्ट्रीय प्रवक्ता के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष अजय वर्मा ने कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर एडीएम प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में डॉक्टर की हुई निर्मम हत्या जैसे जघन्य अपराधिक घटनाओं से पूरे देश में सभी राज्यों के समाजिक संगठनों के द्वारा लोग एक स्वर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करते हुए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पश्चिम बंगाल की भारतीय हलधर किसान यूनियन किसान संगठन देश में आए दिन हो रहे महिलाओं के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म निर्मम हत्या जैसे अपराधों को लेकर बहुत चिंतित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिससे देश के हर राज्य में डॉक्टरों के द्वारा देश व्यापी हड़ताल की गई है। जिस कारण देश के निर्दोष लोगों समय से इलाज नहीं मिल पाने के कारण जान गवां रहें हो रहीं हैं। वहीं देश के सभी राज्यों में महिला एवं सामाजिक संगठनो द्वारा देश में जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व कोलकाता में महिला डॉक्टर मोमिता देवनाथ के साथ हुई दरिंदगी की घटना सामने आई है, जिसने पूरे देश को स्तब्ध करके रख दिया है, जिस दिन पूरे देश को स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाना चाहिए था, उस दिन पूरा देश महिला डॉक्टर मोमिता देवनाथ के शोक में डूबा था। कोलकाता में महिला डॉक्टर की दरिंदगी के साथ गैंगरेप जघन्य हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले दुराचारियों एवं हत्यारों को भारत सरकार द्वारा ऐसे दरिंदों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए।
वहीं एसएसपी को संबोधित एक एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश को सौंपा है। जनपद एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम गदनपुर में घर में अकेली नाबालिग किशोरी की स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व 14 अगस्त को समय करीब दोपहर 2 बजे घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई। जिसे देखकर जनपद की हर बेटी एवं उसके परिवार की रूह कांप गई है। जनपद एटा की पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है। एटा की बेटियों के साथ हो रहीं निर्मम हत्या जैसी विभिन्न घटनाओं के कारण आज पूरे जनपद में सभी लोग एक स्वर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन के साथ न्याय की गुहार लगा रहे हैं। नाबालिग किशोरी की दरिंदगी के साथ निर्मम हत्या की घटना का जल्द ही एक सप्ताह में खुलासा किया जाना चाहिए। यदि एक सप्ताह में घटना का खुलासा नहीं किया जाता है तो भारतीय हलधर किसान यूनियन आंदोलन करने को बाध्य होगी। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने के दौरान सुधीर सिंह राघव राष्ट्रीय प्रवक्ता, महेंद्र कुमार प्रजापति अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष मजदूर प्रकोष्ठ, रवीश कुमार जिला मीडिया प्रभारी एटा, अजय कुमार वर्मा जिलाध्यक्ष एटा, रमाशंकर जिला संगठन मंत्री, निशांत सिंह जिला महासचिव, सीता राम कश्यप जिला उपाध्यक्ष, सरवर माही, विश्वनाथ प्रताप सिंह तहसील अध्यक्ष, जयप्रकाश यादव जिला उपाध्यक्ष, सचिन कुमार, सतीश चन्द्र, अतुल मिश्रा, हेमंत कुमार, रविकांत आर्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें