Search
Close this search box.

जलेसर पुलिस ने अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग का किया पर्दाफाश, गैंग के 04 शातिर सदस्य चोरी की 10 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा 

एटा। जलेसर पुलिस ने अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग का किया पर्दाफाश, गैंग के 04 शातिर सदस्य चोरी की 10 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार।

*घटना का विवरण -*
दिनांक 12.08.2024 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब 06:10 बजे गढ़ीराम लाल तिराहे के पास से दो मोटर साइकिल सवार 04 शातिर अन्तर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशांदेही पर कोसमा रोड़ पर बने बंद पडे़ भट्टे से चोरी की आठ अन्य मोटर साइकिलें बरामद की गयी हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर पर मुअसं- 279/24 धारा 317(2), 317(5), 318(4), 111(1) बीएनएस बनाम शिवकुमार आदि 4 नफर पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*मुख्य बिन्दुः-*
1. गिरफ्तार अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना शिवकुमार है जो पूर्व में भी वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
2. से सभी वाहन चोरी, लूट आदि की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
3. सभी अभियुक्तगण अपने शौक पूरे करने के लिये आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं।
4. अभियुक्तगण पुलिस की नजर से बचने के लिये दिल्ली, नोएडा, बुलन्दशहर, खुर्जा, आगरा, एटा तथा आसपास के जनपदों से बाइक चोरी कर दूसरे जिलों व जगहों पर बेचते थे।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता -*
1. शिवकुमार पुत्र ब्रहमदेव शर्मा निवासी लहरा थाना कोतवाली देहात, एटा (सरगना)
2. रजनीकांत शर्मा पुत्र फौजदार सिंह निवासी हीरानगर थाना कोतवाली नगर, एटा
3. सोहिल पुत्र सईद निवासी मौ0 लाला का नगला थाना कोतवाली हाथरस, हाथरस
4. जीशान पुत्र शौकत अली निवासी मौ0 किदवई नगर थाना कोतवाली नगर एटा

*बरामदगी -*
1. 10 मोटर साईकिल चोरी की

*नोट – बरामद मोटर साइकिलों में से कनेक्टेड बाइक -*
1. एक बाइक थाना सेक्टर 58, जनपद नोएडा पर पंजीकृत मुअसं- 958/14 से सम्बन्धित
2. एक बाइक थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअसं- 476/22 से सम्बन्धित
3. एक बाइक थाना खुर्जा पर पंजीकृत मुअसं- 353/14 से सम्बन्धित
4. एक बाइक मयूर बिहार दिल्ली पर पंजीकृत मुअसं- 1681/15 से सम्बन्धित
5. एक बाइक थाना बसई जनपद आगरा पर पंजीकृत चोरी के अभियोग से सम्बन्धित होना पाया गया है। अन्य के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1. प्र0नि0 श्री सुधीर कुमार सिंह थाना जलेसर
2. व0उ0नि0 जयवीर सिंह
3. उ0नि0 सत्यराम
4. उ0नि0 अभिषेक तोमर
5. है0का0 विनीत कुमार
6. का0 आदर्श चौधरी
7. का0 सूरज कुमार
8. का0 सुमित कुमार
9. चालक सतीश चौधरी
10. का0 मनोज एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम
11. का0 राजकुमार एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम
12. का0 चरण सिंह एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम

Leave a Comment

और पढ़ें