Search
Close this search box.

शरद शर्मा पुलिस उपाधीक्षक पद से हुए रिटायर 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा 
बाह (आगरा ) वालीबाल के राष्ट्रीय खिलाडी शरद शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस मे उपादीक्षक पद से रिटायर हुए। लखनऊ ,फरुखाबाद, नोयडा, मुज्जफर नगर और अयोध्या मे उनकी तेनाती रही। वे सीधे प्लाटून कमांडर के रूप में भर्ती हुए थे। उनको पुलिस की वालीबाल टीम में खिलाने के लिए ये ऑफर मिला था। शरद शर्मा आगरा वि वि के वालीबाल टीम के कप्तान भी रहे थे। बाद में वे उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के कप्तान भी रहे। आधा दर्जन नेशनल खेले और टीम को बाद मे खिलाया।
शरद शर्मा को अपनी पुलिस सेवा से अवकाश लेने पर बाह में खेल जगत, बी सी ए ने अपनी नई पारी शुरु करने पर बधाई और शुभ कामनाएं दी गईं।
बी सी ए की ओर से शंकर देव तिवारी , सतीश पचौर, नरेंद्र काशीबार, आनंद पचौरी ,उमेश राठौर, अरविंद बरुआ, मनीष गुप्ता ,अजय गुप्ता आदि ने और खेल जगत बाह की ओर से आशुतोष नेहरू, मुकेश शर्मा ,हृदय नारायण शर्मा,रूप किशोर चतुर्वेदी ,सत्य प्रकाश शर्मा ,नरेंद्र श्रीवास्तव ,अरुण दुबे, अबधेस श्रीवास्तव ,कृपा नारायण शर्मा, संजय शर्मा, राजीव शर्मा ,सुरेश पचौरी, विकास चतुर्वेदी ,देवेंद्र कटारा, आदि खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभ कामनाएं दीं।

Leave a Comment

और पढ़ें