Search
Close this search box.

संपूर्ण नगर चीनी मिल रोड बाढ़ में फंसे बाढ़ पीड़ितों की एक हफ्ते बाद भी शासन प्रशासन व जन प्रतिनिधियो द्वारा कोई मदद नहीं की गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट :- दिलीप सिंह राणा

संपूर्ण नगर चीनी मिल रोड बाढ़ में फंसे बाढ़ पीड़ितों की एक हफ्ते बाद भी शासन प्रशासन व जन प्रतिनिधियो द्वारा कोई मदद नहीं की गई

लखीमपुर खीरी के संपूर्ण नगर के चीनी मिल रोड पर बाढ़ का कहर कहर से परेशान चीनी मिल रोड के वासी शासन प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी हाल तक जानने को तैयार नहीं एक तरफ मुख्यमंत्री जी का सख्त आदेश है दूसरी तरफ इस आदेश को ठेका दिखाते नजर आ रहे अधिकारी एवं कर्मचारी।
कुछ लोग के घर तो बाढ़ के चपेट में आने से बह गए उनका रहने के लिए दर-दर की ठोकर खानी पड़रही है। परंतु शासन प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राहत सामग्री तो दूर हाल-चाल तक नहीं लिया जा रहा। मुख्यमंत्री जी की मांसाओं पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। शासन प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी। लेखपाल की उदासीनता के चलते कई दिनों तक भूखे रहे बाढ़ में फसे संपूर्ण नगर चीनी मिल के लोग एवं छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं भी। जहां पर उनके निवास स्थान थे। आज भी वहां तीन से चार फीट पानी लगा हुआ है। रहने को घर नहीं बचा तो अब सड़कों पर खुले आसमान में जीवन यापन करने को मजबूर चीनी मिल रोड के वासी। तो वही बाढ़ की चपेट में आकर परशुराम चीनी मिल में कार्यरत है। उनको चीनी मिल रोड के बबलू मद्धेशिया , संजय मद्धेशिया , गोपाल मद्धेशिया , दानिश,हरिओम , असलम आरिफ, दीपक राजभर, द्वारा बचाने की कोशिश की गई परंतु शासन प्रशासन द्वारा किसी प्रकार मदद नहीं की गई ना ही हाल-चाल जाना गया। वही वृंदावन के दो तैराकों द्वारा मिल रोड के वासियों के सहयोग से जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं परशुराम को। 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल निकाला गया। जान बचाने वालों में कश्मीर, धर्मपाल बबलू मद्धेशिया और अन्य कई चीनी मिल रोड के वासी मौजूद रहे।
धर्मपाल व कश्मीर को बबलू मद्धेशिया की तरफ से₹3000 से पुरस्कृत किया गया। तो वही असलम जी द्वारा 5000 की धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। अब देखना है शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधि के लोग बाढ़ से पीड़ित लोगों की किस प्रकार सहायता करते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें