Search
Close this search box.

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की सशक्तिकरण में जुड़ी भारत की वरिष्ठ समाज सेविका बिंदु सक्सेना जी बनाई गई भारतीय मीडिया फाउंडेशन महिला सेल की राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: एके बिन्दुसार (चीफ एडिटर -BMF NEWS NETWORK)

नई दिल्ली। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय बंगाली कॉलोनी महावीर एनक्लेव नई दिल्ली से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी ने संयुक्त रूप से संगठन के विस्तार के कार्य को गतिशीलता प्रदान करते हुए वरिष्ठ समाज सेविका बिंदु सक्सेना जी को भारतीय मीडिया फाउंडेशन महिला सेल का राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन नियुक्त करते हुए उनके नाम की घोषणा की है।
जारी बयान में संयुक्त रूप से बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन की मजबूती का कार्य प्रारंभ हो चुका है नये सिरे से कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक लेवल से लेकर राष्ट्रीय लेवल तक नई कमेटी बनाई जाएगी और संगठन को जीरो ग्राउंड से गठित करने का कार्य किया जा रहा है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम जी ने कहा कि 20 जून से भारतीय मीडिया फाउंडेशन का विस्तार संपूर्ण भारत में किया जाएगा सभी राज्यों के राज्य कमेटी सबसे पहले गठित की जाएगी और सभी विभागीय प्रकोष्ठों के भी कमेटियों का गठन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को दिल्ली में आयोजित पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता महासम्मेलन की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई है, भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति हो रही है।
वरिष्ठ समाज सेविका बिंदु सक्सेना जी को भारतीय मीडिया फाउंडेशन महिला सेल का राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बनाए जाने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
बिंदु सक्सेना जी को भारतीय मीडिया फाउंडेशन महिला सेल का राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बनाए जाने पर महिला सेल की राष्ट्रीय चेयरमैन पुनम गुप्ता जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना ताई पोटे, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरमति हुड्डा, उत्तर प्रदेश महिला सेल प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, दिल्ली कार्यालय प्रभारी एवं दिल्ली महिला सेल प्रदेश महासचिव सिम्मी भट्टी, महिला सेल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता जी सहित समस्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश महिला सेल की मीडिया अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी हैं।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी, राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल जी, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविकांत साहू जी एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम रंजन झा, मदन मोहन पाठक जी डॉक्टर प्रोफेसर एन एन तिवारी जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल जी,
केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी, राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी जी, केंद्रीय अनुशासन समिति केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे जी, केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी ने एवं वरिष्ठ समाज सेविका बिंदु सक्सेना जी को राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन महिला सेल के पद पर नियुक्त किए जाने पर कहां कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मिशन को आगे बढ़ाने में एक नई ऊर्जा मिलेंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें