WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विश्व साइकिल दिवस पर 5 किमी रैली — एकलव्य स्टेडियम से शहरभर में साइकिल प्रेमियों की उमड़ी भीड़, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

विश्व साइकिल दिवस पर 5 किमी रैली — एकलव्य स्टेडियम से शहरभर में साइकिल प्रेमियों की उमड़ी भीड़

आगरा, 7 जून: विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रातः 6:00 बजे एक जोरदार साइकिल रैली का आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा के तत्वावधान में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से किया गया। लगभग 5 किलोमीटर लंबी इस रैली में शहर के विभिन्न आयु-समूह के लगभग 300 से अधिक साइकिल प्रेमी, छात्र,और एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के सभी खेल प्रशिक्षक और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। रैली का उद्देश्य स्वास्थ्य, प्रदूषण नियंत्रण और शारीरिक व्यायाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया गया।

रैली की शुरुआत क्षेत्रीय खेल कार्यालय के सहायक प्रशिक्षक राजेश यादव एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हरदीप सिंह द्वारा झंडी दिखाकर की गई। उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने कहा कि साइक्लिंग न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह शहर में वायु प्रदूषण घटाने और सार्वजनिक परिवहन पर दबाव कम करने में भी सहायक है। उन्होंने लोगों से रोजाना कम से कम आधा घंटा साइकिल चलाकर अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों का ध्यान रखने का आग्रह किया।

रैली का मार्ग एकलव्य स्टेडियम से शुरू होकर कंपनी बाग होते हुए फूल सैयद चौराहे से माल रोड होते हुए मुख्य डाकघर से दाएं मुड़कर सदर बाजार सौदागर लाइन वाले स्टेडियम के मुख्य द्वार पर स्टेडियम पर समाप्त हुआ। मार्ग पर पुलिस के कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं का ध्यान रखा

प्रतिभागियों ने बताया कि यह कार्यक्रम खासकर युवाओं को सक्रिय रहने और वाहन-निर्भरता कम करने के लिए प्रेरित करेगा। “साइकिल चलाना फिटनेस का स्रोत है और ऐसे आयोजन हमें साथ मिलकर स्वस्थ आदतें विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं। नागरिकों को भी सशक्त बनाते हैं और अलग अलग आयु समूहों के बीच घुलने-मिलने का अवसर देते हैं।

आयोजकों ने बताया कि रैली के दौरान साइकिल सुरक्षा के ट्रैफिक नियमों के पालन पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम के अंत में क्रीड़ा भारती के मोहित वर्मा एवं राजेश कुशवाहा द्वारा विचार व्यक्त किए गए क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने आगे भी नियमित साइकिल जागरूकता अभियानों और सामुदायिक साइकिलिंग क्लबों की स्थापना की योजना का संकेत दिया ताकि शहर में साइकिल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके।

प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य और सामुदायिक जुड़ाव के इस संदेश के साथ रैली ने आगरा के नागरिकों में स्वच्छ, स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली के प्रति सकारात्मक उत्साह जगा दिया। आयोजक यह भी आशा जताते हैं कि अगले वर्षों में यह रैली और बड़ी और व्यापक रूप से शामिल हो सकेगी।

Leave a Comment