WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन का सख्त शिकंजा, 03 ट्रक पकड़े गए, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन का सख्त शिकंजा, 03 ट्रक पकड़े गए*

एटा 10 मई 2026 (सू0वि0)

जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान ओवरलोड एवं अवैध खनिज परिवहन करते हुए 03 ट्रकों को पकड़ा गया।

पकड़े गए वाहनों को आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना कोतवाली देहात के सुपुर्द कर दिया गया है। संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं जुर्माना अधिरोपित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग तथा बिना अनुमति खनिज परिवहन जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की सघन जांच करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु निरंतर चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे शासन की मंशानुरूप कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ राजस्व हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह संयुक्त कार्रवाई खनन विभाग, राजस्व विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा समन्वय स्थापित कर की जा रही है। संबंधित विभागों द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए जनपद में ओवरलोडिंग एवं अवैध खनन पर प्रभावी रूप से प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई निरंतर जारी है, कार्यवाही के दौरान तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय , उप संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र माथुर सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष