WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नेचर वेलफेयर काउंसिल मीडिया नई सुबह “उत्कर्ष शिखर अवार्ड 2026” उर्दू घर दिल्ली में धूमधाम से सम्पन्न, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

पत्रकारिता क्षेत्र में निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए रहस्य संदेश समाचार पत्र के संपादक एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान उत्कर्ष शिखर अवार्ड 2026 से सम्मानित

 

 

नेचर वेलफेयर काउंसिल मीडिया नई सुबह “उत्कर्ष शिखर अवार्ड 2026” उर्दू घर दिल्ली में धूमधाम से सम्पन्न

 

 

 

नई दिल्ली। सामाजिक सरोकार, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित राष्ट्रीय कार्यक्रम “उत्कर्ष शिखर अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन उर्दू घर, दिल्ली में मीडिया नई सुबह के तत्वावधान में बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नेचर वेलफेयर काउंसिल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान को विशेष रूप से आगे बढ़ाया गया। इस आयोजन में जीव एकता फाउंडेशन का सामाजिक सहयोग रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश व्यास एवं पूर्व निगम पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा शाहदरा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अपर्णा गोयल .। पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. कमल टावरी जी और विशिष्ट अतिथि हनुमान सेवा मंडल के अध्यक्ष सुनील गर्ग, सुदर्शन न्यूज़ राष्ट्रीय निर्माण के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. पवन आर्या, “योग करो निरोगी काया” अभियान के योगी तिलक राज धीमन, नारी जागरण शक्ति के संस्थापक सुरेंद्र कुमार शर्मा, हरित सेवा मिशन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता तथा बलजीत नगर पटेल नगर विकास मंच के संस्थापक श्री रामचंद्र एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सुदर्शन राष्ट्रीय निर्माण के प्रभारी पवन आर्या ने उत्तर प्रदेश के जनपद एटा से प्रकाशित और रहस्य संदेश समाचार पत्र के संपादक एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान को पत्रकारिता क्षेत्र में निष्पक्ष एवं निर्भीक तथा बेबाक लेखनी के लिए उन्हें उत्कर्ष शिखर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया तो तालियों की गड़गड़ाहट से समूचा आयोजन स्थल गूंज उठा।

 

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों, समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष