सोनभद्र: मेड़र माई में विश्व कल्याण महायज्ञ एवं श्रीरामचरित कथा की तैयारियां तेज, बैठक में व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन (सोनभद्र)। ग्राम पंचायत चोपन स्थित मेड़र माई में आगामी विश्व कल्याण महायज्ञ एवं श्रीरामचरित कथा के सफल आयोजन को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया तथा तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में कार्यक्रम आयोजक शिवकुमार निषाद ‘पहाड़ी बाबा’, विश्व हिंदू महासंघ (धर्माचार्य प्रकोष्ठ) के जिला अध्यक्ष, संरक्षक नागेश्वर प्रसाद गोंड (प्रदेश मंत्री, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा), संतोष साहनी (प्रदेश सचिव, निषाद पार्टी), अजय साहनी, राजकुमार साहनी तथा संदीप चौरसिया (नगर अध्यक्ष, विश्व हिंदू महासंघ, चोपन) सहित समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने महायज्ञ एवं श्रीरामचरित कथा को भव्य, सफल और जनकल्याणकारी बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment