एटा में विकास की नई तस्वीर: पिछले 10 वर्षों में बदली जिले की पहचान
एटा जिले ने पिछले एक दशक में विकास के कई बड़े पड़ाव पार किए हैं। मेडिकल कॉलेज की स्थापना से लेकर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण, एनएच-34 निर्माण, एटा बाईपास, सीवर एवं सीवरेज परियोजनाओं, जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना और एटा-कासगंज रेल लाइन परियोजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों ने जिले के विकास को नई गति दी है।
इसके अलावा आगरा रोड पर सैटेलाइट बस स्टेशन निर्माण, बस स्टैंड के पीपीपी मॉडल पर पुनर्विकास, नई कोतवाली भवन, अलीगंज में महिला थाना निर्माण और श्री सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना जैसी परियोजनाओं ने आधारभूत ढांचे और रोजगार के अवसरों को मजबूत किया है।
जनप्रतिनिधियों, शासन और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से एटा लगातार विकास के नए आयाम छू रहा है। आने वाले वर्षों में कई परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले की तस्वीर और भी बदलेगी।









