WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

*सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राजभर पर किया तगड़ा पलटवार,कहा-अफवाही मंत्री ने जिस-जिस से एडवांस वसूले हैं, वो सब इन्हें ढूंढ़ रहे, रिपोर्ट सूत्र

*सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राजभर पर किया तगड़ा पलटवार,कहा-अफवाही मंत्री ने जिस-जिस से एडवांस वसूले हैं, वो सब इन्हें ढूंढ़ रहे*

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं तो वहीं प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है।एक दूसरे पर पलटवार भी जारी है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पहले समाजवादी पार्टी पर हमला बोला।राजभर ने दावा कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने जा रही है।इसके बाद अब सपा ने भी पलटवार किया।सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर राजभर पर तगड़ा पलटवार किया है।अखिलेश ने कहा कि अफवाही मंत्री ने जिस-जिस से एडवांस वसूले हैं, वो सब इन्हें ढूंढ़ रहे।

 

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट की है। पोस्ट में अखिलेश ने कहा कि टिकटार्थियों के बाद अधिकारी और ठेकेदार मिलके ढुंढाई पंचायत कर रहे।कल तक तो अफ़वाही मंत्री जी को केवल वो भावी प्रत्याशी ही ढूंढ़ रहे थे,जिनसे इन्होंने टिकट के नाम पर एडवांस वसूल लिया था लेकिन अब जो जान गये हैं कि 30 सीट की बात अफ़वाह है। न तो इन्हें एक भी सीट मिल रही है और ले-देकर मिल भी गई तो भी ये जीतने वाले नहीं हैं।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि इनकी सच्चाई बाहर आते ही अब तो सुना है,वो एई,जेई और एएमए अधिकारी और विभागीय ठेकेदार भी इनको ढूंढने के लिए मिल-बैठकर पंचायत कर रहे हैं,जिनसे ट्रांसफ़र-पोस्टिंग व कॉन्ट्रैक्ट दिलवाने के नाम पर इन्होंने एडवांस वसूल लिया है।जिस काली-कमाई के पैसे के बल पर इनके बड़े बोल निकल रहे हैं, अब वो पैसा ही इनके ख़िलाफ़ पंचायत बैठा रहा है।

 

दरअसल सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के सपा में बुधवार को टूट का दावा करने से यूपी की सियासत में उबाल आ गया है। राजभर ने सपा महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी सौंपने का खुलासा करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए,समूची सपा,भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।राजभर के इस दावे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जवाब देते हुए कहा कि जो डर जाएंगे वो चले जाएंगे। वैसे कई भाजपाई भी पाला बदलने की तैयारी में हैं। समय आने पर पत्ते खोलेंगे। शाम तक उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी दावा किया कि, सपा के 25-26 सांसद टूटने को तैयार बैठे हैं।

 

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की टूट के बाद महाराष्ट्र में भी शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसदों के बागी होने की चर्चाएं जोरों पर हैं।इस बीच बुधवार को ओम प्रकाश राजभर ने यूपी के सबसे बड़े संसदीय दल में टूट का दावा कर दिया। राजभर ने एक्स से सुबह-सुबह ही पोस्ट किया कि, समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी है। खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है।राजभर के इस दावे के बाद राजनीतिक गलियारों में उस चिट्ठी के मजमून को लेकर कयासबाजी का दौर शुरू हो गया। जिस तरह से एक के बाद एक क्षेत्रीय दलों में बिखराव की खबरें आ रही हैं, उससे राजभर के दावे में सच्चाई के पुट तलाशे जाने लगे।

 

ओम प्रकाश राजभर के इस बयान के बाद सपा में अखिलेश यादव और अन्य नेताओं ने पलटवार किया।राजभर की बातों पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा दफ्तर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुटकी लेते हुए कहा,जिसका दाना है,उसका गाना है।जब उनसे दोबारा इस बारे में पूछा गया तो वह बोले, पहले भी सपा के एमएलए, एमएलसी और सांसद तोड़े गए थे,जो डर जाएगा वो चला जाएगा। हालांकि अखिलेश ने दावा किया यूपी में सपा भाजपा से मुकाबले के लिए तैयार है। कई भाजपाई भी पाला बदलने की तैयारी में हैं।सपा के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह यादव ने कहा कि इस बार न तो ओम प्रकाश राजभर जीतेंगे और न ही उनकी पार्टी का कोई विधायक।वह कुछ भी कहते रहते हैं, यह उनकी आदत है।

Leave a Comment