WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन, रिपोर्ट पावन कुमार यादव

*बड़े मंगल पर कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन*। *बड़े मंगल का पर्व श्रद्धा,भक्ति एवं लोककल्याण का प्रतीक-जिलाधिकारी*

एटा 26 मई सू0वि0।आज ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंदिर में जिला प्रशासन के तत्वावधान में पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान हनुमान जी की आराधना की तथा जनकल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा सुंदरकांड पाठ की विधिवत श्रद्धापूर्वक भक्तिभाव से शुरुआत कराने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं एवं संतजनों को अपने कर-कमलों से प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बड़े मंगल के पावन अवसर पर सभी जनपदवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि संकट मोचन भगवान हनुमान जी सभी के कष्टों का निवारण करें तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं उन्नति का मार्ग प्रशस्त करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, आस्था एवं लोककल्याण की भावना का प्रतीक है, जो समाज में परस्पर सद्भाव, सहयोग एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता एवं आध्यात्मिक चेतना को भी सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, एडीएम प्रशासन संगम लाल, एडीएम न्यायिक रमेश मौर्य, एसडीएम राजकुमार मौर्य सहित कलेक्ट्रेट परिसर के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा सभी ने बड़े मंगल के इस आयोजन में सहभागिता कर धार्मिक उत्साह एवं आस्था का परिचय देते हुए पूर्ण भक्तिभाव से आयोजन में सहभागिता की।

Leave a Comment