WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति एटा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अरविन्द सिंह से की भेंट, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति एटा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अरविन्द सिंह से की भेंट👇*

 

जिला अपराध निरोधक समिति के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी अरविन्द सिंह से की औपचारिक भेंट.समिति के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी अरविन्द सिंह को पुष्प गुच्छ व समिति की सेवा पथ पुस्तिका भेंट की गई, जिलाधिकारी को अत्यधिक गर्मी को देखते हुए समिति के पदाधिकारी पवन चतुर्वेदी द्वारा एक गमछा भेंट किया गया।

 

 

*समिति के वार्ता बिंदु 👇*

आज दोपहर बाद जिला कमेटी एटा द्वारा जिला समिति स्तर के आगामी कार्यक्रमो को लेकर जिलाधिकारी एटा के साथ सभागार में चर्चा की। जिलाधिकारी को समिति के जिला उपाध्यक्ष अनुज चौहान के द्वारा अवगत कराया गया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार जनगणना की प्रक्रिया में समिति के ब्लॉक व तहसील स्तर के सभी सदस्य व पदाधिकारी जनता में जनगणना के लिए जागरूकता को बढ़ावा देंगे व जनता के बीच यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जनगणना में सभी वर्गों की सहभागिता निश्चित की जा सके।क्योंकि इससे पूर्व SIR के कार्यक्रमो में भी BLO के साथ समिति के पदाधिकारियों द्वारा कार्य किया गया था।

 

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा समिति के कार्य करने व सिविल डिफेन्स की कार्यशाला करने के लिए भी प्रेरित किया साथ यह भी आश्वासन दिया कि समिति के सामाजिक उत्तप्रेरित कार्यों को जिले भर में बढ़ावा दिया जायेगा।

 

समिति के कोष प्रभारी अमित आर्य द्वारा प्रदेश सरकार के द्वारा आगामी माह में बृक्षारोपण कार्यक्रम को बढ़ावा देना है व समिति जून माह में बृक्ष लगा कर समाज को वृक्षों के प्रति जागरूक करने के कार्यक्रम भी तय तिथि पर करेंगी ऐसा अवगत कराया गया.

 

समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ बेहद उत्साहित सन्देश के साथ जिलाधिकारी द्वारा भेंट की गई.

 

समिति के पदाधिकारियों में अनुज चौहान,पवन चतुर्वेदी,अमित आर्य, अमित गुप्ता, नवजोत सिंह, मनोज कुमार, राज वर्मा, एस के माथुर, मानपाल सिंह, आशीष बुंदेला, राजीव कुमार,एस पी शुक्ला, पी.एस.राजपूत,चेतन गुप्ता, भरत वर्मा,मो. आशिफ आदि मौजूद रहें.

 

*पी एस राजपूत*

*CONFERENCE*

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष