बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर थाना परिसर में हुई बैठक
रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र
चोपन। आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर आज थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद का पर्व प्रेम, भाईचारे और शांति का प्रतीक है। सभी लोग प्रशासन का सहयोग करते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की बात कही। इस दौरान साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में डाला चौकी इंचार्ज घनश्याम तिवारी, गुरमा चौकी इंचार्ज अतुल पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, मस्जिद के सेक्रेट्री महफूज आरिफ, अमित सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, लिपिक अंकित पांडेय, नजमुद्दीन इदरीश, आमिल बेग, सलीम कुरैशी, विकास चौबे, विवेक यादव, रिजवान अहमद, बंटी सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








