WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आधा किलो चांदी की चप्पल पहनती थी और 250 ग्राम चांदी का पर्स रखती थी, ढोंगी तांत्रिक व एस्ट्रोलॉजर :

*आधा किलो चांदी की चप्पल पहनती थी और 250 ग्राम चांदी का पर्स रखती थी, ढोंगी तांत्रिक व एस्ट्रोलॉजर :*

 

 

*जब उसने गुना की ढोंगी तांत्रिक व एस्ट्रोलॉजर अपनी सहेली आयुषी से मदद मांगी तो आयुषी ने अपने पति के साथ मिलकर युवती से रुपए ऐंठने का पडयंत्र रच लिया और फिर ब्लैकमेल करके लूट के खेल को अंजाम दिया।*

 

👇

*मामला अशोकनगर जिले का है:*

 

जहां ब्लैकमेलिंग और करोड़ो की ठगी के सनसनीखेज मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है,वैसे-वैसे हैरान करने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। युवती को प्रेमजाल में फंसाकर करीब 1.30 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले गिरोह ने पुलिस रिमांड में कबूल किया है कि काली कमाई को उन्होंने ऐशो-आराम और दिखावे पर उड़ाया। पुलिस अब तक आरोपियों के कब्जे से करीव 70 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति और लग्जरी सामान जब्त कर चुकी हैं। जांच में सबसे चौकाने वाले खुलासे में गुना निवासी एस्ट्रोलॉजर और ढोंगी तांत्रिक बताई जा रही आयुषी चौहान का नाम सामने आया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ढोंगी तांत्रिक आयुषी ने ठगी की रकम से अपनी रईसी दिखाने के लिए विशेष तौर पर करीब आधा किलो चांदी की चप्पलें, लगभग 250 ग्राम चांदी का पर्स और चांदी की ईट वनवाई थी। आरोपी आयुषी और उसके पति ने स्वीकार किया है कि ठगी की रकम से करीब 50 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर भी खरीदे गए। इसके अलावा एक लग्जरी कार,दो आईफोन,एप्पल नोटबुक,स्कूटी,महंगे खांडेड कॉस्मेटिक सामान,वड़ा फ्रीज,वाशिंग मशीन,अलमारी और महंगी घड़ियां भी खरीदी गई। फिलहाल पुलिस ने यह पूरा सामान गुना स्थित उनके वर से जब्त कर लिया है।

Leave a Comment