WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 06, 09 एवं 11 में स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित, रिपोर्ट अंशुल शर्मा

*सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 06, 09 एवं 11 में स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित*

 

*एटा 06 मई 2026(सू0वि0)।* उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 06, 09 एवं 11 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस वर्ष कुल 518 संभावित सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर एवं स्पोर्ट्स कॉलेज सहारनपुर में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट SPORTSCOLLEGELKO.IN अथवा https://khelsathi.in⁠� के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क ₹200 निर्धारित किया गया है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई 2026 है।

उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक चयन परीक्षा 21 एवं 22 मई 2026 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में आयोजित की जाएगी, जिसमें एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, तैराकी, हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हैंडबॉल एवं भारोत्तोलन जैसे खेल शामिल होंगे।

मुख्य चयन परीक्षा का आयोजन 03-04 जून एवं 05-06 जून 2026 को विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेजों में किया जाएगा। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं सत्यापित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।

उन्होंने अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर चयन प्रक्रिया में भाग लेकर अपने खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त करें।

Leave a Comment