WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

*रिपोर्ट राहुल गुप्ता BMF न्यूज नेटवर्क शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश*

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न*

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें पंचायत राज, मनरेगा, एनआरएलएम, जीरो पॉवर्टी, गौ संरक्षण सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवरों के साथ कम से कम दो तालाबों को भरवाया जाए। जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही राशन कार्ड एवं वंचित परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन एवं वृद्धावस्था पेंशन के लंबित आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। श्रम कार्ड के संबंध में उप श्रमायुक्त को बीडीओ के माध्यम से अभियान चलाकर अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित कराने को कहा।

फैमिली आईडी के तहत लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह में इसे 60 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत तक लाया जाए और इसकी दैनिक मॉनिटरिंग की जाए। इसके अलावा शौचालय से संबंधित लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए।

कूड़ा कलेक्शन एवं शुल्क वसूली में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और एडीओ तिलहर के खिलाफ एडवर्स एंट्री देने के निर्देश जारी किए। साथ ही उन्होंने गांव में डिजिटल लाइब्रेरी की प्रगति के संबंध में जानकारी नहीं तथा लाइब्रेरी के फोटो उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।

को संरक्षण के संबंध में उन्होंने निर्माण अधिनियम गौशालाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की चारा बुवाई के लिए जहां भी पैसा दिया गया है वहां चारा बुवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी जिला कृषि अधिकारी को भूसा खरीदने हेतु की निर्देश प्रदान किए।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष