WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

न्यायालय और वादकारियो से आंख मिचोली का खेल -खेल रही पुलिस , रिपोर्ट पवन यादव

न्यायालय और वादकारियो से आंख मिचोली का खेल -खेल रही पुलिस

क्षेत्राधिकारी कार्यालयों पर अकारण रोकी जा रही है चार्जशीट

एटा,

जनपद एटा में न्यायालय और बदकारियों से आंख मिचोली का खेल-खेल रही है पुलिस, क्षेत्राधिकारी कार्यालयों पर अकारण रोकी जा रही हैं चार्जशीट जिससे न्याय होने एवं वादों के निस्तारण में देरी हो रही है ऐसा ही मामला थाना जलेसर में पंजीकृत अपराध संख्या 347 सन 2023 अंतर्गत धाराएं 307, 308, 323, 325, 34, 452, 504 आईपीसी व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में अभियुक्त सतीश, भगवती प्रसाद,सोनू, प्रेमपाल के नाम पंजीकृत हुआ, जिसका सेशंस न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय द्वितीय एटा में विचाराधीन वाद संख्या 88/ 2024 अभियुक्त सतीश व भगवती प्रसाद का ट्रायल फाइनल होने जा रहा है और अभी तक इसी केस के अभियुक्त सोनू की चार्जसीट न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीनियर डिवीजन जलेसर के न्यायालय में पुलिस की लापरवाही के चलते प्रसंज्ञान नहीं लिया गया है इस केस के बादी कालीचरण का कहना है कि इस केस के अभियुक्तगढ़ काफी चालाक हैं और वह सोनू की चार्जसीट न्यायालय नहीं आने दे रहे हैं, इस केस के वादी कालीचरण ने लोअर कोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रगति आख्या प्रार्थना पत्र दाखिल कराया तो चार्जसीट न्यायालय में देखने को मिली, लेकिन प्रसंज्ञान नहीं लिया गया, क्षेत्राधिकारी जलेसर ने लिख कर दिया कि दिनांक 14/ 11/ 2025 को सोनू की चार्जसीट न्यायालय दाखिल कर दी गई है, जबकि न्यायालय के कर्मचारियों ने बताया कि उनके रिकॉर्ड के अनुसार उनके पास नहीं आई है,वादी थाना,क्षेत्रधिकारी जलेसर, न्यायालय के चक्कर काट काट कर परेशान है काफी बुजुर्ग है वादी का यह भी आरोप है कि इस केस के मुख्य अभियुक्त सतीश ने सोनू की चार्जसीट कहीं दवबा दी है वादी कालीचरण ने दिनांक 9/4/26 को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीनियर डिवीजन जलेसर, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकार जलेसर को द्वारा पंजीकरण डाक से अभियुक्त सोनू की चार्ज सीट भिजवाने के लिए न्यायालय में प्रार्थना इसलिए की कि एक ही अपराध संख्या 347 सन 2023 के दो ट्रायल ना चले और न्यायालय एवं वादी का समय बर्बाद ना हो, वादी ने यह भी कहा है कि अगर सोनू की चार्जसीट समय से पुलिस ने विधिवत्त न्यायालय में प्रसंज्ञान नहीं कराया, तो वह उच्च न्यायालय प्रयागराज का दरवाजा खटखटाएगा!

ऐसा ही एक और मामला थाना कोतवाली नगर एटा का प्रकाश में आया है अपराध संख्या 169 सन 2025 धारा 420, 406 आईपीसी में यूको बैंक शाखा के कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की घटना इस केस की वादिया अन्नपूर्णा पत्नी प्रदीप कुमार दीक्षित निवासी दिनेश नगर एटा ने पंजीकृत कराई थी लेकिन अकारण ही अभियुक्तों की चार्जसीट क्षेत्रधिकारी नगर स्तर पर लंबित है जिससे न्याय में देरी हो रही है वादी अन्नपूर्णा ने आजतक न्यायालय में चार्जसीटन आने के कारण आज 2/5 /2026 को उपरोक्त घटना की शिकायत प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से की है अब देखना यह है कि जिले में चार्ज सीटों का सिलसिला रुकेगा या नहीं,भविष्य के गर्त में छुपा सवाल है लेकिन जो भी हो जिले में चार्ज सीटों के क्षेत्राधिकारी स्तर पर लंबित रखने से न्याय में देरी हो रही है जिससे वादकारी काफी परेशान हो रहे हैंl

Leave a Comment