मौहम्मद इमरान, पुलिस उप महानिरीक्षक, भवन/कल्याण पुलिस मुख्यालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा ली गयी परेड की सलामी, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

 

 

रिजर्व पुलिस लाइन एटा में ‘दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन; मुख्य अतिथि श्री मौहम्मद इमरान, पुलिस उप महानिरीक्षक, भवन/कल्याण पुलिस मुख्यालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा ली गयी परेड की सलामी ।*

 

आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद एटा के प्रांगण में ‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मौहम्मद इमरान, पुलिस उप महानिरीक्षक, भवन/कल्याण पुलिस मुख्यालय उ0प्र0 लखनऊ रहे।

 

*⏩समारोह का मुख्य विवरण:*

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे परेड कमांडर तृतीय द्वारा परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी के आगमन पर उनका विधिवत अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि के आगमन के उपरांत उन्होंने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा दी गई सलामी स्वीकार की।

 

*⏩मा0 मुख्यमंत्री जी का संबोधन एवं सजीव प्रसारण:*

समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री जी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया।

 

*⏩प्रशिक्षण विवरण एवं उत्कृष्ट सम्मान:*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। प्रशिक्षण के दौरान नव-आरक्षियों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा कानून, आपदा प्रबंधन एवं मानवाधिकार का गहन प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

*⏩पद एवं गोपनीयता की शपथ:*

समारोह के अंतिम चरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद एटा द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद एटा ने मुख्य अतिथि महोदय श्री मौहम्मद इमरान, पुलिस उप महानिरीक्षक व जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारीगण व अन्य पुलिस अधि0/कर्म0गण सहित रिक्रूट आरक्षियों के परिवारीजन व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

*कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री संकल्पदीप कुशवाह की विशेष भूमिका रही।*

Leave a Comment