WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अवैध कॉलोनी में प्लॉट पर कब्जे का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत, रिपोर्ट BMF News

अवैध कॉलोनी में प्लॉट पर कब्जे का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत

गढ़मुक्तेश्वर।नगर के रेलवे रोड पर काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी में भूमि कब्जे का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इंडियन प्रेस संगठन के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सागर ने इस संबंध में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता भूपेन्द्र सागर के अनुसार, उन्होंने करीब एक वर्ष पूर्व रेलवे रोड पर एक आवासीय कॉलोनी में 100 गज का प्लॉट खरीदा था और उस पर चारदीवारी भी कराई थी। आरोप है कि बसपा के मेरठ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी दिलशाद चौधरी ने उनके प्लॉट पर ट्रैक्टर चलवाकर उसकी चारदीवारी ध्वस्त कर दी और जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया।

विरोध करने पर धमकी देने का आरोप

पीड़ित का कहना है कि जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली और वह मौके पर विरोध करने पहुंचे, तो आरोपी पक्ष ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया।

प्रशासनिक जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है। संबंधित अधिकारी अब इस पूरे प्रकरण और अवैध कॉलोनी की जांच में जुट गए हैं। पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार

Leave a Comment