*विशेष लोक अदालत में 234 ई-चालानों का निस्तारण, 1.61 लाख रुपये समझौता राशि ऑनलाइन जमा*
*एटा 28 नवम्बर 2026(सू0वि0)।* माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार दिनांक 28/11/2026 को MV ACT के अन्तर्गत लंबित ई-चालानों के निष्पादन हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, एटा में किया गया।
उक्त विशेष लोक अदालत में 40436 वाद नियत कर कुल 234 वादों को निस्तारित कर मु0-161299/- रु. समझौते के रूप में न्याय सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा किये गये। युगल चन्द्र चौधरी अपर सिविल जज (सी0डि0)/प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा द्वारा वादकारियों से अपील की गयी जिन वादकारी के MV ACT सम्बन्धी ई-चालान/वाद शेष हैं, वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.12.2026 में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करा सकते हैं ।
















