WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लड़का-लड़की एक समान, अब न सहेंगे महिला हिंसा का अपमान; धौलपुर में पखवाड़े के तहत कार्यशाला आयोजित, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

लड़का-लड़की एक समान, अब न सहेंगे महिला हिंसा का अपमान; धौलपुर में पखवाड़े के तहत कार्यशाला आयोजित

धौलपुर। प्रयत्न संस्था के बैनर तले ‘जेंडर आधारित हिंसा’ परियोजना के अंतर्गत 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 तक चलाए जा रहे महिला हिंसा विरोधी महाअभियान (पखवाड़ा) के तहत जिले भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला परिषद सभागार में लैंगिक भेदभाव और महिला हिंसा की रोकथाम को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

अधिकारियों की उपस्थिति और संबोधन

कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी नीरू जैन, महिला अधिकारिता विभाग से भैरू प्रकाश, आईसीडीएस विभाग से एलएस निर्मला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रयत्न संस्था की श्रीमती रजनी जैन ने महिलाओं और बच्चों के संवैधानिक व कानूनी अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं, परियोजना से जुड़ी रज़िया बेगम ने महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा के विभिन्न रूपों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समाज में महिलाओं के साथ मुख्य रूप से शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और यौनिक हिंसा होती है, जिसके खिलाफ इस पखवाड़े के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाई जा रही है।

पंचायत स्तर पर भी हुए विविध आयोजन

अभियान के तहत ग्राम और पंचायत स्तर पर भी गतिविधियां जारी हैं। धौलपुर जिले की निनोखर, बसई सामंता और विशनोदा पंचायतों में जन-जागरूकता शिविर, आमुखीकरण कार्यक्रम और किशोरियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।

लैंगिक हिंसा के खिलाफ ली शपथ

कार्यशाला के अंत में उपस्थित अधिकारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और साथिनों ने “लड़का-लड़की एक समान, कर लें दोनों का सम्मान; महिला हिंसा नहीं सहेंगे, हम भी ससम्मान रहेंगे” के नारे के साथ सामूहिक शपथ ली। सभी ने संकल्प लिया कि वे न तो स्वयं किसी प्रकार की हिंसा करेंगे और न ही होने देंगे, तथा कहीं भी हिंसा की घटना सामने आने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करेंगे। इन विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन में संस्था कार्यकर्ता अनीश खान का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment